Aaj Ka Love Rashifal, 20 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Apr 2023 6:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेमी की किसी वार्ता या बात को ज्यादा न बढ़ाएं. आज आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है. निजी मामलों से दोस्त और लव पार्टनर को दूर ही रखें.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है. जो बातें आप दबा चुके होगें उन्ही में से कुछ मुद्दे दुबारा सामने खड़े हो सकते हैं. इन पर बार-बार चर्चा करना आपको पसंद नहीं इसलिए प्रेमी के बात करने पर आप जवाब देना नहीं चाहेंगे.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 लव-रिलेशन में आपको बहुत ही संतुलित होकर चलना चाहिए. आप दोनों को एक-दूसरे की आवश्यकता है. बिना जरूरत जाने आप संबंधों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे. हो सकता है कि आप दोनों एक-दूसरे को समझें और किसको क्या चाहिए ये भी जान जाएं.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
अगर आपकी उम्र विवाह की हो चली है तो तैयारी कर लें अब बैंड बाजा बजाने की. विवाह के लिए रिश्ते आएंगे. आपका जीवनसाथी भी आपकी हर बात मानने के लिये राजी है. अचानक कोई खबर मिलेगी.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज की ग्रह स्थिति आपको कुछ समझाने का प्रयास कर सकती है अथवा प्रेम संबंधों को लेकर कोई इशारा आपको दे सकती है. आप इसे समझने का प्रयास करें और देखें कि यह आपकी लव-लाइफ के लिए किस तरह से लाभदायक हो सकता है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम संबंधो के लिए दिन अच्छा है. आपका पार्टनर आज विवाह का प्रस्ताव दे सकता है. माता पिता को मनाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें रिश्ता शायद पसन्द न आएं. ऐसे में किसी मित्र या बहन का सहारा लें.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
कुछ नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी हो सकते हैं. इससे मन विचलित रहने के योग बनते हैं. प्रेमी की बातों में भी आपको कोई रूचि नहीं आएगी. आपको आज आत्मविश्लेषण की आवश्यकता है. अपनी लव-लाइफ का मंथन भी करें.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आपको अगर कोई पसंद है तो अपने मन की बात कह दें. मन में न रखें क्योंकि हो सकता है आपको अपनी लव लाइफ को पटरी पर लाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़े. घर की अनबन आपके प्रेमी जीवन पर असर डालेगी.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में हमेशा धीर-गंभीर नही बने रहना चाहिए. थोड़ा हंसी-मजाक भी आपस में अवश्य करना चाहिए. आज प्रेमी के साथ कुछ चुटकुलों का आनंद लें और मूड को हल्का-फुल्का बनाकर रखें. दिमाग में किसी भी तरह का भ्रम ना पालें.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
लव पार्टनर और जीवन साथी के साथ संबंधो को मजबूत बनाने के लिए आप पूरा योगदान देंगे. आज आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होगी. दोस्त के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाएं. अपनी मीठी बातों से आप अपने लव पार्टनर का दिल जीत लेंगे.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमी से बात करने में आपको कोई दिलचस्पी नहीं होगी लेकिन आप यह बात जाहिर नहीं होने देंगे. आप मन ही मन खुद को परेशान कर सकते हैं. प्रेमी आपकी हरकतों से आहत हो सकता है लेकिन आपके ऊपर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
प्रेम के प्रति आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी. आज आपके मन का मीत आपको मिलेगा. फोन पर बहुत बातें होंगी. अपने साथी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें. आज किए गये वादों का असर लम्बा रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola