Aaj Ka Love Rashifal, 12 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jan 2023 7:40 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आप सतर्क रहें. आज के दिन आपका लव पार्टनर आपसे रूठ सकता है. लव लाईफ अशांत रहेगी, अपना मूड बदलने के लिये सामाजिक कार्यों में समय का योगदान करे. आज आप अपने जीवन साथी के लिये बहुत सी खरीदारी कर सकते हैं, इससे आपके संबंध में मधुरता आएगी.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज के दिन आपको अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती हैं, जिसके कारण आप अपने पार्टनर से मिल नहीं पाएंगे. वैवहिक जीवन बीता रहे लोगों में दूरियां आ सकती हैं, आज के दिन साथी आपसे रूठ सकता है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज के दिन आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे. पार्टनर्स के बीच प्रेम बढ़ेगा, जीवन में खुशियां आएंगी.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
रोमांटिक विचारों के लिए आज आपका पार्टनर आपको भाव विभोर कर देंगा. आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीत जाएगा. आज आपके रिश्ते की नींव पक्की हो जाएगी.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज के दिन आपको जीवन साथी का सहयोग मिल सकता हैं, रिश्तों में मजबूती आयेगी. लवमेट के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज गुस्सा आ सकता है और साथ ही खर्चे ज्यादा होने की संभावना है. जीवन साथी से वाद- विवाद होने के योग नजर आ रहे हैं. शाम तक आपके रिश्ते सब ठीक हो जाएगा. मन और वाणी पर काबू रखने की आवश्कता है.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आप दोनों के विचार आज के दिन एक समान रहेंगे जो आपके भविष्य में भी एक साथ रहने की प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे. आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होने जा रही हैं. जिसके साथ आप भविष्य में भी अर्थपूर्ण संबंधों से आपको फायदा मिलेगा.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज आपके पार्टनर के बीच वैचारिक मतभेद रहेंगे. आपकी स्थिति बिगड़ते-बिगड़ते जुदाई की नौबत आ सकती है. आज के दिन सम्बंधों को लेकर किसी गहरी बातों में डूबे रहेंगे. राहु का होना तनाव के वातावरण को पैदा करेगा.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज आपके लव पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती हैं, लेकिन आप समझदारी से सब सुलझा लेंगे. रूठना-मनाना चलता रहेगा कहीं न कहीं मतभेद हो सकते हैं. विनम्रता और शालीनता का परिचय दें संतान के प्रति खुशी का माहौल रहेगा.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
वाणी पर भी नियन्त्रण रखें रिलेशन में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. परन्तु शाम तक सब ठीक हो जाएगा, आपके पार्टनर पर आपका विश्वास ओर बढेगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
संयम के अभाव की वजह से आपकी प्रतिष्ठा खंडित हो सकती है. आप अपने प्रेमी के साथ असुरक्षित महसूस करेंगें. भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है. किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आपके दाम्पत्य जीवन को आने वाले समय में शनि प्रभावित कर सकता हैं. अपनी भावनाओं को प्रियजनों से व्यक्त करें, क्योकि आपके पार्टनर द्वारा दी गई सलाह या मदद आज आपके जीवन में खुशी ला सकती हैं. आज सेलीब्रेट करने का दिन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










