Aaj Ka Love Rashifal, 26 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Apr 2023 6:35 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा. आज दबी हुई भावनाएं उभरकर सामने आएंगी. उन भावनाओं का साथी से इजहार भी करेंगे. दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद दिन बढ़िया रहेगा.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपके प्रेम संबंध पुराने चले आ रहे हों या अभी नए स्थापित होने है, दोनों ही स्थितियों में आपको आज एक नई शुरुआत करनी होगी. कड़वी बातें भुलाकर और मन को शांत रखते हुए आप तरोताजा महसूस करेंगे. इससे रिश्तों में वृद्धि होगी और प्यार की बेल बढ़ेगी.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंधों की कद्र करनी चाहिए ना कि उन पर संदेह करना चाहिए. आप किसी दूसरे की बातों में आकर अपने संबंधों को ताक पर ना रखें. अपनी फीलिंग्स को ही सदा महत्व ना दें. आज आपको प्रेमी की भावनाओं को भी सम्मान देना चाहिए.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें और जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें तो विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा. बिना किसी बात के झड़प हो सकती है. शादीशुदा लोगों की संतान को लेकर कोई चिंता रहेगी और संतान की सेहत बिगड़ सकती है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में खुशी भरा समय दिखाई देगा. आपको आज अचानक से कोई खुशी की खबर मिल सकती है. संतान से सुख रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर कुछ सपने या कुछ प्लानिंग्स आपने जो की होंगी, आज उनको ग्रहण लग सकता है. आज की कोई बात प्रेम संबंधों के भविष्य पर एक प्रश्न चिन्ह लगा सकती है. समझदारी का परिचय देते हुए आप कोशिश करेंगे कि बात आगे ना बढ़े.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा. जिन लोगों के घर में विवाह की बात चल रही है, उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा. यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने और अपने जीवनसाथी के भविष्य को लेकर थोड़े चिंताग्रस्त हो सकते हैं.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
बहुत कम ऎसा हो पाता है कि आप और आपका प्रेमी एक साथ किसी बात का आनंद ले पाते हों. आज का दिन ऎसा होगा कि काफी समय अंतराल के पश्चात आप दोनों एक साथ बहुत खुश नजर आएंगे. दिल बहुत खुश होगा और दिन अनुकूल रहेगा.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा. यदि अभी सिंगल हैं तो कोई पुराना प्यार लौटकर आ सकता है. दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेना होगा. जीवनसाथी पर बेवजह गुस्सा न करें.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेमी का आत्मविश्वास आज कमजोर पड़ता नजर आएगा. इतने दिन के लॉकडाउन से वह परेशान हो चुका होगा. उसके भीतर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए आप पूरे जी-जान से प्रयास करेंगे. जोश व उत्साह का संचार करने के लिए आप पूरा दिन एक कर देंगे.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आप अपने प्रिय के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे. दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा. आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा और आपका जीवन साथी आपसे कुछ आवश्यक खर्चों की बात करेगा.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव-लाइफ की कुछ ऎसी बाधाएं अथवा अड़चनें आपके सामने आ सकती हैं जिन्हें आप चाहकर भी नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे. परेशान होने की बजाय अगर आप कोई हल ढूंढेगें तब वह आपकी आंखों के सामने ही होगा. उठें और फुर्ती के साथ इसे हल करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










