लव राशिफल 24 मार्च 2026: इन राशियों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, जानें किसे मिलेगा सच्चा प्रेम

आज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 24 March 2026: आज 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार है और चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज कुम्भ राशि में ग्रहों की उपस्थिति वैवाहिक जीवन में अनबन के संकेत दे रही हैं.
Aaj Ka Love Rashifal 24 March 2026: आज का दिन प्रेम के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील रहने वाला है, क्योंकि प्यार का कारक शुक्र, शनि के साथ मीन राशि में है, तो वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल और राहु की कुम्भ राशि में उपस्थिति कुछ रिश्तों में आग लगाने वाली है तो कहीं रोमांस की बरसात होगी. आइए जानते हैं पंडित जगमोहन तिवारी से इन ग्रहों की चाल का आपकी लव लाइफ पर क्या असर होगा…
मेष आज का लव राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में स्थित मंगल-राहु की युति प्रेमी के साथ भयंकर विवाद करवा सकती है. लव लाइफ की बात करें तो आपकी छोटी सी जिद रिश्ते में बड़ी दरार डाल सकती है, इसलिए आज शांत रहना ही बेहतर है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगाड़ने की कोशिश बाहरी लोग कर सकते हैं, सचेत रहें. रोमांटिक पलों की कमी खलेगी लेकिन शाम तक स्थिति थोड़ी सुधर सकती है.
वृषभ आज का लव राशिफल
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में चंद्रमा का संचार आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी आपके करीब आने की कोशिश करेगा और पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. वैवाहिक जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा और आप साथ में यादगार वक्त बिताएंगे. हालांकि, लाभ भाव के शनि-शुक्र के कारण किसी पुराने मित्र के हस्तक्षेप से पार्टनर को जलन महसूस हो सकती है.
मिथुन आज का लव राशिफल
मिथुन राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा की स्थिति प्रेम जीवन में किसी गुप्त शत्रु का इशारा कर रही है. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी से कोई बात छिपाना आप पर भारी पड़ सकता है और ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है. वैवाहिक जीवन में अनबन के संकेत हैं, पार्टनर की तबीयत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. रोमांटिक पलों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, खुद पर नियंत्रण रखें.
कर्क आज का लव राशिफल
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि एकादश भाव के चंद्रमा आपको प्यार के मामले में भाग्यशाली बनाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो सिंगल लोगों को आज कोई खास व्यक्ति प्रपोज कर सकता है जिससे दिल की धड़कनें तेज हो जाएंगी. वैवाहिक जीवन में पुरानी कड़वाहट खत्म होगी और जीवनसाथी आपको कोई महंगा उपहार दे सकता है. रोमांटिक डिनर की योजना बनेगी जो आपके रिश्ते को एक नई गहराई प्रदान करेगी.
सिंह आज का लव राशिफल
सिंह राशि: आज आपकी लव लाइफ मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल-राहु की स्थिति दांपत्य जीवन में ज्वालामुखी की तरह काम कर सकती है. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी और आपके बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है जो लंबे समय तक खिंच जाएगी. वैवाहिक जीवन में अनबन होने की प्रबल आशंका है, वाणी पर संयम रखें वरना बात हाथ से निकल सकती है. सचेत रहें क्योंकि आज शक की सुई आपके रिश्ते को चुभ सकती है.
कन्या आज का लव राशिफल
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि भाग्य स्थान के चंद्रमा आपके प्रेम संबंधों को आध्यात्मिक और भावनात्मक मजबूती देंगे. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा और दिल की बातें साझा होंगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपके हर फैसले में साथ खड़ा नजर आएगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. रोमांटिक पलों की कोई कमी नहीं रहेगी और आप एक-दूसरे की बाहों में सुकून पाएंगे.
तुला आज का लव राशिफल
तुला राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे. क्योंकि अष्टम भाव का चंद्रमा प्रेम संबंधों में अचानक कोई डरावनी खबर ला सकता है. लव लाइफ की बात करें तो किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से प्रेमी के साथ आपका झगड़ा इतना बढ़ सकता है कि बातचीत बंद हो जाए. वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है, जिसका असर आपके बेडरूम तक पहुंचेगा. आज शांति से दिन गुजारने की कोशिश करें और किसी भी तरह की बहस से दूर रहें.
वृश्चिक आज का लव राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, क्योंकि सप्तम भाव का चंद्रमा और पंचम भाव का शुक्र आपके पार्टनर को आपके प्रति दीवाना बना देगा. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी आज आपके साथ शादी की चर्चा कर सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा. वैवाहिक जीवन में रोमांस और प्रगाढ़ता आएगी, आप दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पित महसूस करेंगे. आज का दिन पुरानी यादों को ताजा करने और साथ मिलकर सपने देखने का है.
धनु आज का लव राशिफल
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि छठे भाव का चंद्रमा प्रेम संबंधों में दूरियां पैदा कर सकता है. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी की कोई पुरानी बात सामने आने से आपका मन खट्टा हो सकता है और आप अकेलापन महसूस करेंगे. वैवाहिक जीवन में काम की व्यस्तता के कारण आप जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे जिससे अनबन हो सकती है. सचेत रहें. क्योंकि आज आपका पार्टनर आपसे भावनात्मक सहयोग की उम्मीद करेगा, जिसे पूरा न करना भारी पड़ेगा.
मकर आज का लव राशिफल
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि पंचम भाव का चंद्रमा आपके लव लाइफ में खुशियों की सौगात लेकर आया है. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी के साथ आप फिल्म देखने या घूमने जा सकते हैं, जहां आपको अद्भुत रोमांटिक पल मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में संतान प्राप्ति की दिशा में अच्छी खबर मिल सकती है जो रिश्तों में मिठास बढ़ाएगी. अगर कोई अनबन चल रही थी तो आज उसे खत्म करने का सबसे अच्छा मौका है.
कुंभ आज का लव राशिफल
कुंभ राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि में बैठा राहु और मंगल आपकी बुद्धि भ्रमित कर सकता है. लव लाइफ की बात करें तो गुस्से में आकर प्रेमी को कुछ ऐसा न बोलें जिससे उनका दिल टूट जाए और वो हमेशा के लिए दूर चले जाएं. वैवाहिक जीवन में घर की समस्याओं के कारण तनाव रहेगा, जिससे पार्टनर के साथ तू-तू मैं-मैं हो सकती है. आज धैर्य की परीक्षा है, रोमांस की जगह शांति को प्राथमिकता दें.
मीन आज का लव राशिफल
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में शुक्र और शनि की युति आपको प्रेम में गंभीर और वफादार बनाएगी. लव लाइफ की बात करें तो आपका प्रेमी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होगा और आपके रिश्ते को नया मुकाम मिलेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा और आप मिलकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं. शाम का समय बेहद रोमांटिक रहेगा और आप एक-दूसरे के साथ बेहतरीन तालमेल महसूस करेंगे.
Also Read: आज का राशिफल 24 मार्च 2026: इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




