लव राशिफल 22 मार्च 2026: आज इन राशियों के दिल में जगेगा प्यार, जानें किसकी बढ़ेगी नजदीकी

आज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 22 March 2026: आज 22 मार्च 2026, रविवार का दिन है. आज का दिन प्रेम के लिहाज से बहुत ही रहस्यमयी रहने वाला है, क्योंकि कुम्भ राशि में स्थित मंगल, बुध और राहु रिश्तों में अचानक तनाव पैदा कर सकते हैं.
Aaj Ka Love Rashifal: आज 22 मार्च 2026, दिन रविवार है. आज चैत्र शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि है. ग्रहों की स्थिति देखें तो मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति एक तरफ भावनाओं का सैलाब लाएगी, तो दूसरी तरफ कुम्भ राशि में स्थित मंगल, बुध और राहु रिश्तों में अचानक तनाव पैदा कर सकते हैं. मेष राशि का चंद्रमा आज प्रेमियों के स्वभाव में उत्साह और जिद दोनों भरेगा. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से इन ग्रहों की चाल का आपकी लव लाइफ पर क्या असर होगा…
मेष आज का लव राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर आपको पार्टनर के प्रति बेहद आकर्षित बनाएगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज ऊर्जा का संचार होगा और आप साथ में यादगार वक्त बिताएंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और घर में सुख-शांति रहेगी. रोमांटिक पलों की बात करें तो आज शाम आप किसी खास डिनर पर जा सकते हैं.
वृषभ आज का लव राशिफल
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सचेत रहें. क्योंकि आपके द्वादश भाव में चंद्रमा की स्थिति पार्टनर से दूरी या अलगाव की स्थिति बना सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी पुरानी बात को लेकर तीखी बहस हो सकती है जिससे मन दुखी रहेगा. वैवाहिक जीवन में आज खामोशी छाई रह सकती है, क्योंकि आपसी समझ की कमी दिखेगी. अनबन से बचने के लिए अपनी वाणी पर कठोर नियंत्रण रखें और शक करने से बचें.
मिथुन आज का लव राशिफल
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, क्योंकि आपके एकादश भाव में चंद्रमा और लग्न के गुरु आपके रिश्तों में मजबूती लाएंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज विश्वास बढ़ेगा और आप भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने से दंपत्ति के बीच प्रेम और बढ़ेगा. रोमांटिक पल की बात करें तो आज पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.
कर्क आज का लव राशिफल
कर्क राशि: आज का दिन आपके लव लाइफ में भारी उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है, क्योंकि अष्टम के मंगल और राहु आपके पार्टनर के स्वभाव को जिद्दी बना सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज ईगो का टकराव होने की प्रबल आशंका है, इसलिए बहस से दूर रहें. वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप के कारण कलह हो सकती है. अनबन की स्थिति में शांत रहना ही एकमात्र समाधान है वरना रिश्ता टूट भी सकता है.
सिंह आज का लव राशिफल
सिंह राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपके भाग्य स्थान का चंद्रमा और लग्न का केतु आपके रिश्ते को एक नई गहराई देगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज रूहानी जुड़ाव महसूस होगा और आप एक-दूसरे की भावनाओं को बिना कहे समझ लेंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. रोमांटिक पलों की बात करें तो पुरानी यादें ताजा होने से मन प्रसन्न रहेगा.
कन्या आज का लव राशिफल
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सचेत रहें. क्योंकि अष्टम भाव का चंद्रमा और सप्तम के शनि-शुक्र आपके वैवाहिक जीवन में कड़वाहट घोल सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज गलतफहमी के कारण बातचीत बंद हो सकती है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर की सेहत बिगड़ने से आपकी लव लाइफ की खुशियां फीकी पड़ सकती हैं. अनबन को रोकने के लिए पार्टनर को समय दें और उनकी बातों को धैर्य से सुनें.
तुला आज का लव राशिफल
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है, क्योंकि आपके सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके पार्टनर को आपके प्रति और भी समर्पित बना देगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज रोमांस की पराकाष्ठा रहेगी और आप एक-दूसरे के साथ बहुत करीब महसूस करेंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल शानदार रहेगा. रोमांटिक पल की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ कोई लंबी ड्राइव या फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं.
वृश्चिक आज का लव राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि छठे भाव का चंद्रमा और सुख भाव के मंगल-राहु आपके घरेलू वातावरण को अशांत करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से मतभेद पैदा हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की कोई बात आपको मानसिक चोट पहुंचा सकती है. अनबन से बचने के लिए आज पार्टनर के साथ बहस करने के बजाय एकांत में समय बिताएं.
धनु आज का लव राशिफल
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि पंचम भाव में चंद्रमा और सप्तम के गुरु आपके प्रेम जीवन में खुशियां ही खुशियां भर देंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज दिल की बातें साझा होंगी और रिश्ता विवाह में बदलने की चर्चा शुरू हो सकती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप साथ में अच्छा समय बिताएंगे. रोमांटिक पलों की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह की सैर कर सकते हैं.
मकर आज का लव राशिफल
मकर राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे. क्योंकि चतुर्थ चंद्रमा और कुम्भ राशि के राहु आपके सुखों में कमी ला सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच संवादहीनता की स्थिति बन सकती है, जिससे मन में असुरक्षा की भावना आएगी. वैवाहिक जीवन में घर की समस्याओं के कारण पार्टनर के साथ कहासुनी होने की आशंका है. अनबन की स्थिति को गंभीरता से लें और बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें.
कुंभ आज का लव राशिफल
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, क्योंकि आपकी ही राशि में मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति आपके स्वभाव में गुस्सा और जुनून दोनों लाएगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच रोमांस तो रहेगा, लेकिन छोटी सी बात पर बड़ा विवाद भी हो सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा, लेकिन आपकी वाणी उन्हें आहत कर सकती है. रोमांटिक पल की बात करें तो आज आप पार्टनर को कोई महंगा तोहफा दे सकते हैं.
मीन आज का लव राशिफल
मीन राशि: आज का दिन आपके लव लाइफ में काफी उलझनें पैदा कर सकता है, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति भावनाओं को दबाने की कोशिश करेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज अकेलापन महसूस हो सकता है, क्योंकि पार्टनर आपको समय नहीं दे पाएगा. वैवाहिक जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ आपके रोमांस को कम कर सकता है. अनबन से बचने के लिए अपनी अपेक्षाओं को थोड़ा कम रखें और धैर्य से काम लें.
Also Read: आज का राशिफल 22 मार्च 2026: इन राशियों के बनेंगे सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




