लव राशिफल 16 मार्च 2026: आज इन राशि वालों की लव लाइफ होगी शानदार, इनके रिश्तों में आएगी खटास

आज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 16 March 2026: आज आपका लव कैसा रहेगा. क्या आज आपके जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा? जानें किन राशियों को पार्टनर से सरप्राइज और रिश्तों में खुशियां मिलेंगी.
Aaj Ka Love Rashifal 16 March 2026: आज 16 मार्च 2026 दिन सोमवार है. चैत्र कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि और ग्रहों का संयोग आपकी लव लाइफ में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं. आज मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति प्रेम में अनुशासन और गहराई लाएगी, तो वहीं कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु का जमावड़ा रिश्तों में अचानक हलचल और उत्तेजना पैदा कर सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिषचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आपके लव लाइफ, रिलेसनशीप और पार्टनर के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन…
आज का मेष लव राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए बेहद संवेदनशील रहने वाला है. आपकी राशि के एकादश भाव में मंगल और राहु की उपस्थिति पार्टनर के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी पुराने राज को लेकर गंभीर विवाद होने का खतरा है. वैवाहिक जीवन में रोमांस तो रहेगा. आज वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है. एक छोटी सी बात बड़े कलह का रूप ले सकती है. शाम के समय चंद्रमा का कुम्भ में प्रवेश कुछ राहत और रोमांटिक पल ला सकता है.
आज का वृषभ लव राशिफल
वृषभ राशि: आपकी राशि के स्वामी शुक्र का शनि के साथ मीन राशि में होना प्रेम संबंधों में गंभीरता लाएगा. आज का दिन आपके लिए खास है. प्रेमी के साथ आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. आज लव लाइफ में स्थिरता आएगी. मंगल का प्रभाव आपको थोड़ा जिद्दी बना सकता है, जिससे अनबन की आशंका है. शादीशुदा जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा जिससे आपसी समझ बढ़ेगी.
आज का मिथुन लव राशिफल
मिथुन राशि: आपकी राशि के लिए आज ग्रहों की स्थिति थोड़ी डरावनी हो सकती है. राहु और मंगल की युति आपके प्रेम जीवन में अचानक कोई तूफान खड़ा कर सकती है. प्रेमी के साथ किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से गलतफहमी पैदा होने का संकेत है. गुरु की मिथुन राशि में उपस्थिति आपको धैर्य देगी. वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी महसूस होगी. रोमांटिक पलों की जगह बहस ज्यादा हो सकती है. आज के दिन मौन रहना ही आपके रिश्ते के लिए शुभ रहेगा.
आज का कर्क लव राशिफल
कर्क राशि: आज प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. चंद्रमा का गोचर शाम को कुम्भ राशि में होने से आप थोड़े भावुक और असुरक्षित महसूस करेंगे. प्रेमी और प्रेमिका के बीच विश्वास की कमी रिश्तों में दरार डाल सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है. सचेत रहें. कोई गुप्त शत्रु आपके रिश्ते को खराब करने की कोशिश कर सकता है. रात के समय स्थितियां थोड़ी सुधरेंगी और आप एक-दूसरे के करीब आएंगे.
आज का सिंह लव राशिफल
सिंह राशि: आज आपके लव लाइफ के लिए एक चेतावनी है. केतु की आपकी राशि में मौजूदगी आपको चिड़चिड़ा बना सकती है. प्रेमी के साथ बात करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें. वैवाहिक जीवन में शनि और शुक्र का प्रभाव जीवनसाथी के साथ दूरियां पैदा कर सकता है. अगर आप अपनी ईगो को साइड में रखें तो शाम का वक्त बेहद रोमांटिक बीत सकता है. एक छोटा सा सरप्राइज आपके पार्टनर का दिल जीत सकता है.
आज का कन्या लव राशिफल
कन्या राशि: आज का दिन प्रेम के मामले में नई शुरुआत लेकर आ सकता है. सप्तम भाव में शुक्र और शनि की युति आपको एक मैच्योर पार्टनर की तलाश खत्म करने में मदद करेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज सामंजस्य बना रहेगा. आप एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे. शादीशुदा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आपका कामकाज की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. आज पार्टनर से नाराजगी बढ़ सकती है. अनबन को सुलझाने के लिए डिनर डेट पर जाना एक अच्छा विचार होगा.
आज का तुला लव राशिफल
तुला राशि: आपकी लव लाइफ आज काफी रोमांचक और कुछ हद तक तनावपूर्ण भी रहेगी. पंचम भाव में मंगल और राहु की मौजूदगी आपके अंदर कामुकता और जुनून बढ़ाएगी. जुनून कभी-कभी झगड़े का कारण भी बन सकता है. प्रेमी के साथ किसी बात पर तीखी बहस होने का खतरा है. वैवाहिक जीवन में स्थितियां शुभ हैं. आप अपने पार्टनर के साथ घर की सुख-सुविधाओं पर चर्चा करेंगे. आज के दिन को खास बनाने के लिए पुराने गिले-शिकवे भुला दें.
आज का वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा. चंद्रमा का राशि परिवर्तन आपके मन में पार्टनर के प्रति प्रेम और संदेह दोनों पैदा कर सकता है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच संवाद की कमी अनबन का कारण बनेगी. शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन शुभ है. शुक्र की शुभ दृष्टि आपके रिश्ते में मधुरता लाएगी. शाम को चंद्रमा के कुम्भ में जाते ही आप एक सुखद और रोमांटिक शाम बिताने में सफल रहेंगे.
आज का धनु लव राशिफल
धनु राशि: आपकी राशि के लिए आज ग्रहों का संकेत है कि प्रेम जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें. गुरु की दृष्टि आपके रिश्ते को बचाए रखेगी. कुम्भ राशि के मंगल और राहु प्रेमी के साथ बेवजह की बहस करा सकते हैं. लव लाइफ में किसी बात को लेकर डर सता सकता है कि कहीं रिश्ता टूट न जाए. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग आपको कठिन समय से बाहर निकालेगा. पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताना आपके लिए फलदायी होगा.
आज का मकर लव राशिफल
मकर राशि: आज शाम तक चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे जो आपको थोड़ा गंभीर बनाएंगे लेकिन शाम के बाद स्थितियां बदलेंगी. प्रेमी के साथ आपके रिश्ते में नया मोड़ आ सकता है. कुछ जातकों के लिए आज का दिन भारी नुकसान या अलगाव का संकेत भी दे रहा है. अगर आपने अपने पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज किया. वैवाहिक जीवन में रोमांस की कमी खलेगी. शुक्र का प्रभाव देर रात तक कुछ सुखद पल लेकर आ सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
आज का कुंभ लव राशिफल
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास और चुनौतीपूर्ण दोनों है. आज आपकी राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगा है. राहु और मंगल आपको प्रेमी के प्रति ओवर-पजेसिव बना सकते हैं जिससे पार्टनर को घुटन महसूस हो सकती है. लव लाइफ में अचानक से कोई पुराना विवाद उभर सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है. चंद्रमा शाम को आपकी ही राशि में आएंगे. अनबन के बाद सुलह होने के प्रबल योग हैं जो आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे.
आज का मीन लव राशिफल
मीन राशि: आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की मौजूदगी प्रेम में समर्पण और त्याग की मांग करती है. आज का दिन आपके लिए थोड़ा डरावना हो सकता है. शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से पार्टनर के साथ बड़ा झगड़ा होने की आशंका है. प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे की बात सुनने की आदत डालनी होगी. वैवाहिक जीवन में खर्चों को लेकर अनबन हो सकती है. गुरु की कृपा से दिन के अंत तक सब कुछ ठीक हो जाएगा. आज आप एक-दूसरे की बाहों में सुकून महसूस करेंगे.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




