Aaj ka Love Rashifal: बुध-शुक्र की कृपा से किन राशियों के पार्टनर के साथ बीतेगा यादगार पल, जानें चंद्रमा-केतु किन राशियों की लव लाइफ में ला सकते हैं तनाव

आज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 04 February 2026: आज 04 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. दिन मंगलवार को ग्रहों की चाल प्रेम संबंधों में एक नया मोड़ लेकर आ रही है. कुछ राशि के जातकों का अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा, वहीं कुछ राशियों के लिए नए प्रेम संबंध बनने के प्रबल योग हैं. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कि आज मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों का लव लाइफ कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Love Rashifal 04 Febuary 2026: आज 04 फरवरी 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रात 01 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्थी तिथि हो जाएगी. आज चंद्रमा और केतु की सिंह राशि में युति हो रही है, जबकि बुध अब कुंभ राशि में प्रवेश कर राहु के साथ युति बना चुके हैं. मकर राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र का प्रभाव बना हुआ है. ग्रहों की यह बदलती चाल प्रेमी युगलों के जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आएगी. देवगुरु बृहस्पति मिथुन में और शनि मीन राशि में रहकर आपके प्रेम संबंधों को गहराई और अनुभव प्रदान करेंगे.
आज का लव राशिफल 04 फरवरी 2026 दिन बुधवार
मेष राशि: मकर के मंगल की चतुर्थ दृष्टि चंद्रमा पर होने से आज प्रेमी के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो सकती है. आपकी किसी पुरानी बात को लेकर फोन पर अनबन हो सकती है. हालांकि, शाम तक स्थिति सुधरेगी और आप पार्टनर के साथ डिनर पर जाकर गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं.
वृषभ राशि: आपकी राशि के स्वामी शुक्र मकर राशि में सूर्य के साथ हैं, जो आपके आकर्षण में वृद्धि करेंगे. आज आपकी गर्लफ्रेंड का फोन आ सकता है, जिससे आपका पूरा दिन उत्साह से भरा रहेगा. आज आप रोमांस के मूड में रहेंगे और अपने पार्टनर के साथ लंबी बातचीत का आनंद लेंगे.
मिथुन राशि: आपकी राशि में बैठे बृहस्पति आज आपको अपने पार्टनर के करीब लाएंगे. पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. हालांकि, कुंभ के राहु और बुध की वजह से पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप बीच-बीच में थोड़े टेंशन में रह सकते हैं. सकारात्मक रहें, देर शाम तक बातचीत संभव है.
कर्क राशि: चंद्रमा का सिंह राशि में होना आपकी वाणी में भावुकता लाएगा. आज आप अपने पार्टनर से मन की बातें साझा करेंगे. प्रेम संबंधों में नयापन महसूस होगा. पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है, जहाँ आप अपनी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे.
सिंह राशि: चंद्रमा और केतु की आपकी राशि में युति आपको थोड़ा बेचैन कर सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच विश्वास की कमी के कारण फोन पर अनबन होने की संभावना है. शक करने के बजाय पार्टनर से सीधी बातचीत करें. शाम को साथ बिताया गया समय आपके तनाव को कम करेगा.
कन्या राशि: बुध का कुंभ राशि में जाना आपकी लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव ला सकता है. आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से थोड़ा असंतुष्ट महसूस करेंगे. पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण सारा दिन टेंशन में रहेंगे. धैर्य रखें, शनि की शांति आपके रिश्ते को बचाए रखेगी.
तुला राशि: शुक्र की अनुकूल स्थिति आपके प्रेम जीवन में रोमांस का तड़का लगाएगी. आज आपको अपने पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है. फोन पर बातचीत के दौरान आप काफी खुश रहेंगे. रात को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का योग बन रहा है.
वृश्चिक राशि: मंगल की मजबूत स्थिति आपके प्रेम संबंधों में ऊर्जा भरेगी. आज आपकी अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत अच्छी बातचीत होगी और आप दोनों एक-दूसरे के और करीब आएंगे. यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह समाप्त हो जाएगा. रोमांस के लिए दिन बहुत शानदार है.
धनु राशि: गुरु की सीधी दृष्टि आपके प्रेम जीवन को सुखद बनाएगी. आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक या शांत जगह पर जाने का मौका मिल सकता है. फोन पर मीठी बातें होंगी, जिससे पुरानी कड़वाहट खत्म होगी. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए आज का दिन उत्तम है.
मकर राशि: आपकी राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र की उपस्थिति आपको थोड़ा आक्रामक बना सकती है. पार्टनर से बातचीत करते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें, वरना अनबन हो सकती है. अगर पार्टनर का फोन नहीं आता है, तो परेशान होने के बजाय उन्हें थोड़ा स्पेस दें.
कुंभ राशि: आपकी राशि में राहु और बुध की युति भ्रम पैदा कर सकती है. पार्टनर के किसी मैसेज या फोन कॉल को लेकर आप गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं. बातचीत में स्पष्टता रखें. शाम को पार्टनर के साथ डिनर पर जाना आपके रिश्ते में जमी बर्फ को पिघला सकता है.
मीन राशि: आपकी राशि में शनि का गोचर रिश्तों में गंभीरता और जिम्मेदारी लाएगा. आज आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं. पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप टेंशन में रहेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, शांत रहने की कोशिश करें.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




