Aaj Ka love Rashifal: आज लव लाइफ में किसे मिलेगा पार्टनर से खास सरप्राइज और किसके हिस्से आएगा धोखा? जानें मेष से मीन का हाल

अज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 02 February 2026: आज 02 फरवरी 2026, दिन सोमवार को ग्रहों की चाल प्रेम संबंधों में एक नया मोड़ लेकर आ रही है. कुछ राशि के जातकों का अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा, वहीं कुछ राशियों के लिए नए प्रेम संबंध बनने के प्रबल योग हैं. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कि आज मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों का लव लाइफ कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka love Rashifal 02 February 2026: आज 02 फरवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 02 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि हो जाएगी. आज चंद्रमा अपनी प्रिय राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं और प्रेम में गहराई लाएंगे. मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चतुर्ग्रही युति प्रेम संबंधों में अनुशासन और समर्पण की मांग करेगी. वहीं, बृहस्पति का मिथुन में होना बौद्धिक संवाद को बढ़ाएगा, जबकि शनि का मीन, राहु का कुंभ और केतु का सिंह राशि में होना अलग-अलग राशियों के लव लाइफ में खटास और मिठास दोनों का मिश्रण लाएगा.
मेष (Aries): मकर के मंगल की दृष्टि और कर्क के चंद्रमा के कारण आज स्वभाव में उग्रता रह सकती है. प्रेमी के साथ किसी छोटी बात पर फोन पर अनबन होने की संभावना है. बेहतर होगा कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. शाम को पार्टनर के साथ डिनर पर जाकर बिगड़ी बात बना सकते हैं.
वृषभ (Taurus): आपकी राशि के स्वामी शुक्र मकर राशि में सूर्य के साथ हैं, जो प्रेम में मजबूती लाएंगे. आज आपकी अपनी गर्लफ्रेंड से लंबी बातचीत होगी. उनके फोन कॉल का इंतजार खत्म होगा और वे आपको सरप्राइज दे सकती हैं. रोमांस के लिए आज का दिन बेहतरीन है.
मिथुन: आपकी राशि में बैठे देव गुरु बृहस्पति आपको मानसिक शांति देंगे. पार्टनर के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट आज बातचीत से दूर हो सकती है. हालांकि, राहु के प्रभाव से दोपहर में पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप थोड़े टेंशन में रह सकते हैं.
कर्क (Cancer): चंद्रमा आज आपकी ही राशि में मौजूद हैं, जिससे आप बहुत भावुक रहेंगे. पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा. आज आप उनके साथ किसी रोमांटिक डिनर का प्लान कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में आज नई ऊर्जा महसूस होगी.
सिंह (Leo): केतु की आपकी राशि में मौजूदगी आपको रिश्तों को लेकर थोड़ा भ्रमित कर सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है. फोन पर बात करते समय पुराने मुद्दों को न उखाड़ें. धैर्य से काम लें और पार्टनर की बात सुनने की कोशिश करें.
कन्या (Virgo): बुध की मकर में उपस्थिति आपके संवाद को प्रभावशाली बनाएगी. आज आप अपनी बातों से पार्टनर को इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे. गर्लफ्रेंड का फोन आ सकता है जो आपका दिन बना देगा. शाम को कहीं बाहर घूमने या साथ में डिनर करने का योग बन रहा है.
तुला (Libra): शुक्र की स्थिति अनुकूल है, जिससे रोमांस बढ़ेगा. लेकिन शनि की सप्तम दृष्टि के कारण पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप सारा दिन टेंशन में रह सकते हैं. चिंता न करें, शाम तक उनकी ओर से कोई सुखद संदेश मिल सकता है.
वृश्चिक (Scorpion): आज ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है. मंगल और शुक्र की स्थिति प्रेम जीवन में नया उत्साह भर देगी. पार्टनर के साथ आज गंभीर मुद्दों पर भी सुखद बातचीत हो सकती है. आप अपने पार्टनर को किसी खास जगह डिनर पर ले जा सकते हैं.
धनु (Sagittarius): बृहस्पति का मिथुन में होना आपके प्रेम संबंधों में विस्तार लाएगा. आज पार्टनर के साथ आपसी समझ बहुत बढ़िया रहेगी. अगर कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह पूरी तरह खत्म हो जाएगी. प्रेमी के साथ फोन पर घंटों बातें होंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे.
मकर (Capricorn): आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति आपको थोड़ा डोमिनेटिंग बना सकती है. पार्टनर पर अपनी इच्छाएं न थोपें, वरना अनबन हो सकती है. अगर पार्टनर का कॉल न आए तो बेचैन न हों, उनकी व्यवस्था को समझने की कोशिश करें.
कुंभ (Aquarius): राहु आपकी राशि में है, जो अचानक किसी पुराने विवाद को सामने ला सकता है. पार्टनर के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें. शाम को रोमांस के योग हैं और आप उनके साथ कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा.
मीन (Pisces): शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जो प्रेम की परीक्षा ले सकते हैं. आज प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर अनबन हो सकती है. पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे. खुद को शांत रखें और विवाद से बचें.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




