Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: कुंभ राशि वालों के लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल
Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: आज 03 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज का दिन ज्योतिषीय नजरिए से बहुत हलचल भरा है. मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चौकड़ी जमी हुई है, जो करियर में ‘पावर’ और अनुशासन लाएगी. चंद्रमा आज सिंह राशि में केतु के साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे मन थोड़ा विद्रोही या बेचैन हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और राहु कुंभ राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: कुंभ (Aquarius): राहु आपकी राशि में है, जो आपको लीक से हटकर सोचने पर मजबूर करेंगें. आज आप अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार और जुनूनी रहेंगे. घर की पुरानी उलझनों को सुलझाने का सही समय है. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. मेहनत का पूरा रिवॉर्ड मिलेगा.
प्रभाव: राहु आपकी राशि में है और चंद्रमा-केतु सप्तम में, जो रिश्तों और बिजनेस पार्टनरशिप में बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं.
करियर-बिजनेस: बारहवें घर का चतुर्ग्रही योग आपको विदेशी कंपनियों (MNC) या एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के बिजनेस में बड़ा मुनाफा दिलाएगा। राहु के कारण आपके दिमाग में ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ आइडियाज आएंगे, लेकिन पार्टनरशिप में पारदर्शिता न रखने पर बिजनेस टूट भी सकता है.
लव लाइफ: सप्तम का चंद्रमा-केतु लव लाइफ के लिए सबसे कठिन स्थिति है। पार्टनर के साथ अविश्वास और दूरी बढ़ सकती है. राहु के प्रभाव से आप किसी नए आकर्षण में पड़ सकते हैं, जिससे मौजूदा रिश्ते में दरार आ सकती है. आज संयम की बहुत परीक्षा होगी.
हेल्थ: किडनी या यूरिनरी इन्फेक्शन के प्रति सावधान रहें. राहु की उपस्थिति आपको मानसिक भ्रम और बुरे सपने दे सकती है. सोने से पहले अपनी ऊर्जा को शांत करें और भारी भोजन करने से बचें.
सावधानी: वैवाहिक जीवन या पार्टनरशिप में कोई भी राज न छुपाएं.
उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं और शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ अंक-9.
शुभ रंग- केसरिया
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










