ePaper

Aaj Ka Kark Rashifal 18 December 2025: आज का दिन हो सकता है धन लाभ, करें ये उपाय

Updated at : 18 Dec 2025 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kark Rashifal

आज का कर्क राशिफल

Aaj Ka Kark Rashifal 18 December 2025: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक कर्क राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Kark Rashifal 18 December 2025: कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए भावनात्मक संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. सुबह मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है लेकिन दिन चढ़ने के साथ परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी. आज आप अपने अनुभवों के आधार पर सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे.

करियर- करियर के क्षेत्र में आज स्थिरता बनी रहेगी. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाएंगे. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और काम धीरे-धीरे सही दिशा में आगे बढ़ेगा. व्यापार से जुड़े जातकों को पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है.

धन और वित्त- आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. आय स्थिर रहेगी और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक रहेगा.

प्रेम और पारिवारिक जीवन- परिवार में सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा. जीवनसाथी का साथ मिलेगा और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. किसी पुराने मतभेद का समाधान निकल सकता है.

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य समान्य रहेगी. मानसिक तनाव से बचें. नींद और पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. योग और ध्यान लाभकारी रहेंगे.

आज के उपाय- भगवान शिव का जल से अभिषेक करें. सफेद वस्तु या चावल का दान करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.

आज का संदेश- धैर्य और भावनात्मक संतुलन आज आपको सही मार्ग दिखाएगा.

शुभ समय- सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola