ePaper

धनु राशिफल 13 फरवरी 2026: आज रहें सावधान, आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें

Updated at : 13 Feb 2026 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज का धनु राशिफल 13 फरवरी 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 13 Febuary 2026:आज 13 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे विजया एकादशी भी कहा जाता है. आज ग्रहों का अद्भुत तालमेल युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 13 Febuary 2026: मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और साहसी बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल मीडिया, रोमांस और करियर में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा. चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं, पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल.

आज का राशिफल.

धनु राशि (Sagittarius)- आपकी राशि में चंद्रमा का होना उत्साह तो देगा, लेकिन मकर के ग्रह खर्चे भी बढ़ाएंगे. आज का दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है. तनाव की वजह से आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं, इसलिए दिमाग को शांत रखें. ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा न होने दें. बिजनेस करने वाले युवाओं के लिए दिन औसत रहेगा.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में चंद्रमा का होना आपको बहुत उत्साहित रखेगा, लेकिन मकर के ग्रह खर्चे भी बढ़ाएंगे. ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन आप अपनी स्मार्टनेस से उसे संभाल लेंगे. बिजनेस करने वाले युवाओं के लिए दिन सामान्य रहेगा, कोई नया बड़ा रिस्क लेने से आज बचें.

लव लाइफ: आज का दिन लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है. खर्चे या किसी पुरानी बात को लेकर पार्टनर के साथ थोड़ी बहस हो सकती है. तनाव की वजह से कोई कड़वी बात न बोलें, शांति से काम लें. शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप दोनों मिलकर किसी शांत जगह पर वक्त बिताएंगे.

हेल्थ: मानसिक तनाव की वजह से आज सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है. दिमाग को शांत रखने के लिए प्राणायाम का सहारा लें. काम के बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें और अपनी पसंद का कोई गाना सुनें. अपनी डाइट में हरी सब्जियों का ज्यादा इस्तेमाल करें, इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

सावधानी: तनाव में आकर कोई भी आर्थिक या पर्सनल फैसला न लें, दिमाग को ठंडा रखें.

उपाय: चने की दाल और गुड़ का दान करें और भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं.

शुभ अंक- 5.
शुभ रंग- सफेद

Also Read:- पंचांग 13 फरवरी 2026: आज है विजया एकादशी, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना होता है शुभ?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola