धनु राशिफल 06 फरवरी 2026: आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आएगा, बड़ा प्रोजेक्ट मिलने का संकेत

Updated at : 06 Feb 2026 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज का धनु राशिफल 06 फरवरी 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 06 Febuary 2026: आज 06 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही विशेष है. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर युवाओं को करियर के प्रति जुनूनी बना रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु की कुंभ राशि में युति सोशल मीडिया, में रुचि बढ़ाएगी. चंद्रमा कन्या राशि में होने से काम में बारीकी आएगी. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 06 Febuary 2026: धनु (Sagittarius):गुरु की अनुकूलता और मकर के ग्रह आपको करियर में कुछ बड़ा करने के लिए उकसाएंगे. आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आएगा. करियर या बिजनेस में कोई बड़ी डील या बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. ऑफिस में खुद को सबसे बेस्ट साबित करने की आपकी कोशिश कामयाब रहेगी और आपकी पहचान बढ़ेगी.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: गुरु की अनुकूलता और मकर के ग्रहों का साथ आपको करियर में ‘किंग’ वाली फीलिंग देगा. आज आप ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करने में कामयाब रहेंगे और कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है. बिजनेस में पुरानी मेहनत का फल अब मुनाफे के रूप में मिलने वाला है.

लव लाइफ: गुरु की दृष्टि लव लाइफ में स्थिरता और परिपक्वता लाएगी. आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा और करियर को लेकर गंभीर चर्चा करेंगे. सिंगल युवाओं को आज कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उनके जीवन के प्रति नजरिए को बदल देगा.

हेल्थ: सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा है, लेकिन ज्यादा काम के कारण कमर दर्द या रीढ़ की हड्डी में तकलीफ हो सकती है. सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करें. गुरु की स्थिति आपकी पाचन शक्ति को मजबूत रखेगी, फिर भी मीठे के अत्यधिक सेवन से बचें.

सावधानी: अति-उत्साह में आकर किसी के साथ अपनी पूरी कार्ययोजना साझा न करें.

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं.

शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola