Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: वृश्चिक राशि वाले आज बाहर जाते समय रहें बेहद सतर्क, चिंताओं से मिलेगी मुक्ति और रिश्तों में घुलेगा रोमांस
Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: आज 03 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज का दिन ज्योतिषीय नजरिए से बहुत हलचल भरा है. मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चौकड़ी जमी हुई है, जो करियर में ‘पावर’ और अनुशासन लाएगी. चंद्रमा आज सिंह राशि में केतु के साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे मन थोड़ा विद्रोही या बेचैन हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और राहु कुंभ राशि में मौजूद हैं.
.
Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: वृश्चिक (Scorpio): मंगल की मजबूत स्थिति आपकी सारी चिंताओं को खत्म करेगी. आज आप मेंटल पीस महसूस करेंगे और अटके हुए काम पूरे होंगे. लव लाइफ और शादीशुदा जीवन में रोमांस की एंट्री होगी. बाहर जाते समय सावधानी बरतें और ड्राइविंग करते वक्त फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.
प्रभाव: राशि स्वामी मंगल का मकर में गोचर आपको पराक्रमी बनाएगा, लेकिन दशम भाव का चंद्रमा-केतु करियर में भ्रम दे सकता है.
करियर-बिजनेस: आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत प्रभावशाली रहेंगे. सेल्स, मार्केटिंग और टेक्निकल फील्ड के युवाओं को आज टारगेट पूरे करने में बड़ी सफलता मिलेगी. हालांकि, चंद्रमा-केतु की स्थिति के कारण आप अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने का विचार कर सकते हैं, पर अभी रुकना बेहतर होगा.
लव लाइफ: मंगल और शुक्र की स्थिति आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण पैदा करेगी. पार्टनर आपके आत्मविश्वास से प्रभावित होगा. लव लाइफ में जोश और उत्साह रहेगा, लेकिन दशम भाव का चंद्रमा पार्टनर के साथ ‘पावर स्ट्रगल’ (अहम का टकराव) भी करा सकता है.
हेल्थ: मंगल की स्थिति आपको शारीरिक रूप से बहुत एक्टिव रखेगी. लेकिन पित्त (Bile) बढ़ने से सीने में जलन और त्वचा पर लाल चकत्ते हो सकते हैं. ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें.
सावधानी: ऑफिस में सीनियर्स के साथ बहस करने से पूरी तरह बचें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं.
शुभ अंक-1.
शुभ रंग- हरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










