ePaper

इन्‍हें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की है जरूरत....जानें राशिफल के बारे में

Updated at : 27 Jan 2019 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
इन्‍हें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की है जरूरत....जानें राशिफल के बारे में

श्रीपति त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य मेष : आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. दांत व गले की पीड़ा इन दिनों सता सकती है. महिला जातक को कंधे के स्नायुओं में दर्द हो सकता है. ज्यादा तनाव आपके मन व तन पर खराब असर डाल सकता है. मानसिक शांति हेतु के लिए आप प्रयासरत रहेंगे. […]

विज्ञापन
श्रीपति त्रिपाठी
ज्योतिषाचार्य
मेष : आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. दांत व गले की पीड़ा इन दिनों सता सकती है. महिला जातक को कंधे के स्नायुओं में दर्द हो सकता है. ज्यादा तनाव आपके मन व तन पर खराब असर डाल सकता है. मानसिक शांति हेतु के लिए आप प्रयासरत रहेंगे.
वृषभ : आपकी आरोग्यता बनी रहेगी. फिटनेस के लिए कसरत, टहलने, मेडिटेशन और योग जैसी गतिविधियों पर बल देंगे. हर कार्य को मन लगाकर करेंगे. जोश व उत्साह रहेगा. ब्लड प्रेशर और हृदय से संबंधित समस्याओं से दूर रहने के लिए जीवनशैली को मेंटेन रखें.
मिथुन : इस सप्ताह आप कुछ परेशान रह सकते हैं. पारिवारिक समस्याओं के चलते मानसिक व्याकुलताएं आपको शांति से जीने नहीं देंगी. अध्यात्म की राह अपनाने से राहत मिल सकती है. पानी से दुर्घटना, का भय है. मौसमी रोग से ग्रस्त न हों, इसका ख्याल जरूर रखिए.
कर्क : आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी. लेकिन बीमारी की आशंका देखें तो इस समय दायें कान और दांत में दर्द की शिकायत उभर सकती है. व्याधियां आपका ध्यान अपनी ओर खींचे रखेंगी, जिससे आपका कहीं पर भी मन नहीं लगेगा. इन दिनों स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है.
सिंह : इन दिनों आपको किसी गंभीर रोग का योग नहीं है. पुरानी तकलीफों से बहुत हद तक राहत रहेगी. औषधि व देख-रेख का लाभ मिलेगा. महिला जातकों को मासिक धर्म से संबंधित तकलीफों और कंधे से संबंधित पीड़ा की संभावना रहेगी.
कन्या : आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. कार्य के दबाव की वजह से आप इस वक्त थोड़ा आलस और तनाव का अनुभव कर सकते हैं. खासकर एसिडिटी, पैर, आंख में सूजन की समस्या घेर सकती है. हालांकि, सप्ताह के मध्य में आपके स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा.
तुला : आपकी शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़िया रहेगी. मन में विचारों का तूफान उठने से आप कुछ चिंतित रह सकते हैं. कामकाज में जोखिम भरे काम करते समय लापरवाही बरतना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है. गुप्तांगों की समस्या या त्वचा रोग से कष्ट हो सकता है.
वृश्चिक : इन दिनों आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वायरल इन्फेक्शन, गरिष्ठ भोजन को खाने से अपच, जीभ में छाले पड़ने, गले में सूजन, मोटापे और डायबिटीज से जुड़ी तकलीफ की संभावनाएं हैं. आप यदि अपनी वाणी पर संयम नहीं रखेंगे, तो मानसिक बेचैनी घेर सकती है.
धनु : इस सप्ताह आप एक तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे. आपकी उम्र के हिसाब से फिटनेस अच्छी रहेगी. हालांकि, ब्लड प्रेशर, रीढ़ की हड्डियों में दुःखाव और हृदय की धड़कनों से संबंधित अनियमितताओं में डाक्टरी परामर्श से दवाएं लेते रहें. संतान के इच्छुक दंपतियों के लिए आशाप्रद है.
मकर : इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में बेहतरी रहेगी. आप तनावमुक्त महसूस करेंगे. रोजमर्रा की तनावभरी जिंदगी से निजात पाने के लिए मनोरंजन या घूमने-फिरने में मशरूफ रहेंगे. इस समय आप आगे बढ़ कर अपनी जिम्मेवारियों को उठायेंगे.
मीन : इस सप्ताह घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. सप्ताह के मध्य में आपके भोजन की नियमितता और पर्याप्त आराम पर अधिक ध्यान देना चाहिए. दांतों में दुखाव, जीभ में छाले पड़ने और गले में सूजन इत्यादि की आशंकाएं अधिक रहेंगी.
कुंभ : आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. आपको संतान संबंधित मामले परेशान कर सकते हैं. महिला जातक को कमर या पीठ दर्द की शिकायत तंग कर सकती है. अपना पूरा ध्यान रखें. मोटापा, डायबिटीज, पेट से संबंधित परेशानी की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola