इन्हें रोजी-रोजगार में मिलेगी सफलता. यशस्वी कार्य करने के मिलेंगे अवसर..... जानें अपने राशिफल के बारे में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2018 7:33 AM
डॉ एनके बेरा मेष नौकरी में नये पद अधिकार प्राप्त होने की संभावना. आपको अपने सहयोगियों से कष्ट बना रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. वृष महत्वपूर्ण कार्य में रुकावटें दूर होंगी. व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी. आपकी परिस्थिति का व लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे. मिथुन बुद्धि-चतुरता से रोजी रोजगार की स्थिति […]
डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी में नये पद अधिकार प्राप्त होने की संभावना. आपको अपने सहयोगियों से कष्ट बना रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.
वृष
महत्वपूर्ण कार्य में रुकावटें दूर होंगी. व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी. आपकी परिस्थिति का व लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे.
मिथुन
बुद्धि-चतुरता से रोजी रोजगार की स्थिति में सुधार होने की संभावना. कामकाज अच्छा चलेगा. आवश्यक कार्य में अनायास सफलता मिलेगी.
कर्क
परिश्रम-प्रयत्न से आवश्यक कार्य में सफलता मिलेगी. आर्थिक-मानसिक परेशानी दूर होगी. भाई-बहनों अथवा मित्र वर्ग से सहयोग मिलेगा.
िसंह
सोचे हुए काम कम होंगे. किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. नौकरी में स्थानांतरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका है.
कन्या
आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना. रोजगार-व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा. मकान, प्रॉपर्टी, परिवार में विवाहादि शुभ कार्य के योग बनेंगे.
तुला
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपका काम बनेगा. किसी काम से आपको पैसा मिलेगा. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अड़चनें दूर होंगी. चित्त में प्रसन्नता होगी.
वृिश्चक
संतान पक्ष के लिए खर्च होगा. यह खर्च उनकी प्रगति के लिए किया जायेगा. लेखन-पठन-पाठन में रुचि. घर में बड़े लोगों का समागम होगा.
धनु
रोजी-रोजगार में सफलता. यशस्वी कार्य करने के अवसर मिलेंगे. अभी तक जो इच्छा अधूरी रही हो, उनकी पूर्ति का सिलसिला प्रारंभ होगा.
मकर
अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से आप संबंध बनाने की चेष्टा करें. इससे चल रही समस्या का समाधान मिलेगा.
कुंभ
आवश्यक कार्यों में आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देनेवाली है. आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.
मीन
आपने आज तक जिस पर भरोसा किया या स्वयं कष्ट उठाकर उसको सुख दिया होगा, वह विरोध में कार्य करेगा, लेकिन आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










