विश्व युवा कौशल दिवस:सीएम हेमंत सोरेन 'मुख्यमंत्री सारथी योजना' का करेंगे शुभारंभ, मिलेगी मुफ्त स्किल ट्रेनिंग

युवाओं के लिए शुरू हो रही मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ सभी वर्ग के युवा निःशुल्क ले सकेंगे. इसके लिए सरकार द्वारा पात्रता तय की गई है. 15 जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन इसका शुभारंभ करेंगे.
रांची: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 15 जुलाई को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में करेंगे. इसके जरिए राज्य के युवा अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारकर स्वावलंबन का मार्ग बिरसा केंद्र (Block Level Institute for Rural Skill Acquisition) के माध्यम से प्रशस्त कर सकेंगे. प्रथम चरण (2023- 24) में राज्य के 80 प्रखंडों में योजना का शुभारम्भ होगा. आने वाले दिनों में राज्य के सभी प्रखंडों में बिरसा योजना संचालित की जाएगी.
सभी वर्ग के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना
युवाओं के लिए शुरू हो रही मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ सभी वर्ग के युवा निःशुल्क ले सकेंगे. इसके लिए सरकार द्वारा पात्रता तय की गई है. सामान्य श्रेणी के 18-35 वर्ष के युवक/युवतियों एवं आरक्षित श्रेणी (ST/SC/OBC) के 50 वर्ष तक के पुरुष/महिलाओं के लिए प्रखंड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.
तीन महीने के अंदर नियोजन नहीं मिलने पर मिलेगा भत्ता
प्रशिक्षण के बाद सफल युवक/युवतियों को तीन माह के अंदर नियोजन नहीं होने की स्थिति में रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में युवकों को 1000 रुपये और युवतियों/दिव्यांग/परलैंगिक को प्रतिमाह 1500 रुपये अधिकतम एक वर्ष के लिए Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से दिए जाएंगे. इसके साथ ही गैरआवासीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने के लिये प्रतिमाह 1000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने का प्रावधान है.
टोल फ्री नंबर पर मिलेगी पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री सारथी योजना का आप लाभ लेना चाहते हैं, तो इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है. इस टोल फ्री नंबर 1800-123-3444 पर निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए युवा संपर्क कर सकते हैं.
Also Read: झारखंड: 10 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, हिमाचल प्रदेश का ट्रक ड्राइवर अरेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




