पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड का मौसम हुआ सुहाना, मकर संक्रांति के दिन भी नहीं रहेगी ठिठुरन

राजधानी रांची में शनिवार (14 जनवरी) को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम औ न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री और 2.7 डिग्री अधिक रहा.
झारखंड का मौसम सुहाना हो गया है. मकर संक्राति के दिन पहले कड़ाके की ठंड पड़ती थी, लेकिन इस बार वैसी ठंड नहीं पड़ेगी. इसकी वजह है पश्चिमी विक्षोभ. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तापमान बढ़ गया है. गिरिडीह को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है. अधिकतम तापमान तो लगभग सभी जिलों में बढ़ा हुआ है.
राजधानी रांची में शनिवार (14 जनवरी) को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम औ न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: 3.6 डिग्री और 2.7 डिग्री अधिक रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा. उच्चतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक, तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री अधिक रहा.
चाईबासा सबसे पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो चाईबासा का तापमान सबसे ज्यादा 30.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. खूंटी का तापमान न्यूनतम रहा. यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा भी छाया रहा. हालांकि, 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. रांची में दिन में भी गर्मी में तपिश कम रही.
Also Read: Jharkhand Weather Update News: बादल छटते ही फिर बढ़ेगी ठंड, कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द,कई देर से चलेगीमौसम केंद्र ने बताया है कि अगले तीन दिन में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी. उसके बाद अगले दो दिन तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. 17 जनवरी तक सुबह में धुंध छाये रहने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. कहा है कि 18 जनवरी को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में सुबह में धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं.

रांची में 15 जनवरी को सुबह में धुंध छायी रहेगी और बाद में आसमान साफ हो जायेगा. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 17 जनवरी को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस हो जाने का अनुमान है.
इसके बाद 18 जनवरी को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे. तापमान में औ वृद्धि दर्ज की जा सकती है. इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री से बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो जाने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि की संभावना जतायी जा रही है. ऐसा होने पर रांची का न्यूनतम तापमान उस दिन 13 डिग्री सेल्सियस हो जायेगा. 19 एवं 20 जनवरी को सुबह में धुंध छाया रह सकता है. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. मौसम शुष्क रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




