आ गया दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई का वक्त, झारखंड से गुजर रहा ट्रफ, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई की बेला आ गई है. अगले 24 घंटे में यह पश्चिमी राजस्थान से विदा हो जाएगा. हालांकि, 29 सितंबर को अंडमान सागर में एक चक्रवात बनने के संकेत हैं, जो बाद में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा. जानें, झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा. कहां होगी बारिश.
भारत में खेती-बाड़ी के लिए सबसे जरूरी माना जाने वाला दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई की बेला आ गई है. अगले 24 घंटे के दौरान यह पश्चिमी राजस्थान से विदा हो जाएगा. फिलहाल मानसून ट्रफ गंगानग, नारनौल, ग्वालियर, लखनऊ, पटना, मालदा से होते हुए मणिपुर की ओर बढ़ रहा है. बिहार और उससे सटे उत्तर प्रदेश में चक्रवात बना हुआ है, जबकि झारखंड से एक ट्रफ गुजर रहा है. यह ट्रफ दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र और उससे सटे छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ में है. मौसम विभाग का कहना है कि 29 सितंबर तक उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे इलाकों में एक और साइक्लोन बनने की संभावना है. इसके असर से उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के दौरान निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा. इसके बाद यह पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लेगा. बहरहाल, झारखंड में मानसून की गतिविधि पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य रही. राज्य के लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 57.2 मिलीमीटर गोड्डा के पथरगामा में दर्ज की गई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान भी गोड्डा में ही रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबेस कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.
25 सितंबर को झारखंड में कहां होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 25 सितंबर को भी झारखंड में कहीं-कहीं बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. मौसम पूर्वानुमान के बारे में पूछे जाने पर मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार (24 सितंबर) को कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में उच्चतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है.
27-28 सितंबर को इन जिलों में होगी वर्षा
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 25 सितंबर को कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 26 सितंबर को कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, जबकि 27 और 28 सितंबर को सूबे के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिमी जिलों में पलामू प्रमंडल (गढ़वा, पलामू, लातेहार) के अलावा चतरा, कोडरमा और लोहरदगा जिले आते हैं. इससे सटे मध्य इलाकों में राजधानी रांची और रामगढ़ जिले आते हैं. यानी इन आठ जिलों में कुछ जगहों पर 27-28 सितंबर को बारिश हो सकती है.
Also Read: झारखंड में तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
झारखंड में इस साल हुई सामान्य से कम बारिश
मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है. सूबे में एक जून से 24 जून तक 984.7 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है. लेकिन, इस साल अब तक 713.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 28 फीसदी कम है. साहिबगंज, गोड्डा और सिमडेगा जिले में सामान्य वर्षा हुई है. बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में भी सामान्य वर्षापात हुआ है. साहिबगंज में 1113.5 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, जबकि यहां 13 फीसदी अधिकत 1255.4 मिमी वर्षा अब तक हुई है.
कुछ जिलों में सामान्य वर्षापात
गोड्डा में इस अवधि के लिए सामान्य वर्षापात 860.4 मिमी है, जबकि यहां अब तक 935.4 मिमी बारिश हो चुकी है. यह नौ फीसदी अधिक है. सिमडेगा में 1258.9 मिमी की जगह अब तक 1188.3 मिमी वर्षा हुई है, जो छह फीसदी कम है. वहीं, बोकारो में 871.9 मिमी की बजाय 739.9 मिमी बारिश हुई है, जो 15 फीसदी कम है. वहीं, सरायकेला-खरसावां में 977.9 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन हुई है 808.1 मिमी. यह 17 फीसदी कम है. इसी तरह पश्चिमी सिंहभूम में 974 मिमी की बजाय सिर्फ 801.7 मिमी वर्षा हुई है, जो 18 फीसदी कम है. हालांकि, 20 फीसदी कम या ज्यादा को सामान्य वर्षा माना जाता है.
Also Read: जमशेदपुर से गुजर रहा है मानसून, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कब होगी बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




