Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में कैसा है मौसम का मिजाज, जानिए कब से बदलने वाला मौसम, ये है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Updated at : 09 Jan 2021 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में कैसा है मौसम का मिजाज, जानिए कब से बदलने वाला मौसम, ये है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Weather Forecast Jharkhand, jharkhand news, रांची : केंद्रीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, जनवरी में अब तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है. न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में अंतर कम रहने के कारण गर्मी का अनुभव हो रहा है. 11 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. सुबह में कोहरा व धुंध रहने की संभावना है. 12 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव होगा और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी होने की संभावना है.

रांची व आसपास के इलाके में शुक्रवार को दिन भर आकाश में बादल छाये रहे. वहीं, आर्द्रता अधिक रहने व हवा में गति नहीं रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी रही. वहीं रात 10 बजे राजधानी के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई. रांची का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

वर्ष 2000 के बाद से पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड प्रभावित हो रहा है. अभिषेक आनंद के अनुसार, वर्ष 1980 से 1999 तक रांची सहित झारखंड में न्यूनतम तापमान जनवरी माह में कभी भी 15 डिग्री से ऊपर नहीं गया. इस दौरान कभी भी पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड का क्लाइमेट प्रभावित नहीं हुआ है. लेकिन, वर्ष 2000 के बाद से जब भी पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ रहा है. दक्षिण-पूर्व से ठंडी हवा चलने से क्षेत्र का मौसम प्रभावित हुआ है. इस साल जनवरी माह में न्यूनतम तापमान अब तक पांच बार 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया.

Also Read: Jharkhand Tourism Policy 2020 : हेमंत सरकार तैयार कर रही है पर्यटन नीति, निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए है ये तैयारी

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, बोकारो का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री, चाईबासा का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, कांके का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

https://www.youtube.com/watch?v=BPfYbH3tlVM

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola