ePaper

यूजी नीट की परीक्षा में ज्वेलरी व पर्स ले जाने की इजाजत नहीं, ले जा सकेंगे ट्रांसपैरेंट वाटर बॉटल

Updated at : 11 Sep 2021 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
यूजी नीट की परीक्षा में ज्वेलरी व पर्स ले जाने की इजाजत नहीं, ले जा सकेंगे ट्रांसपैरेंट वाटर बॉटल

परीक्षा केंद्र पर ट्रांसपैरेंट वाटर बॉटल व सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति है. पर्स, ज्वेलरी, डिजिटल उपकरण समेत अन्य सामान ले जाने की इजाजत नहीं है. विद्यार्थियों व अभिभावकों को परीक्षा केंद्र पर मास्क, ग्लव्स पहन कर आने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

UG NEET 2021 Exam Date, रांची न्यूज : यूजी नीट 2021 की ऑफलाइन परीक्षा कल रविवार (12 सितंबर) को होगी. झारखंड के चार जिले रांची, बोकारो, जमशेदपुर और हजारीबाग में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस परीक्षा में राज्यभर के करीब 30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बीच इस ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया जायेगा. अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर ट्रांसपैरेंट वाटर बॉटल ले जा सकेंगे, जबकि ज्वेलरी एवं पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है.

नीट 2021 की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. अभ्यर्थियों को सुबह 11:40 बजे से परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया जायेगा. एडमिट कार्ड वेबसाइट https:// neet.nta.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के क्रम में विद्यार्थियों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि की जानकारी देनी है.

Also Read: UG NEET 2021 Exam Date : यूजी नीट की परीक्षा में ले जा सकेंगे ट्रांसपैरेंट वाटर बॉटल, पर्स व ज्वेलरी नहीं

झारखंड की राजधानी रांची में यूजी नीट की परीक्षा को लेकर 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें डीएवी हेहल, डीएवी गांधीनगर, डीएवी बरियातू, डीएवी कपिलदेव, डीएवी पुंदाग, डीपीएस रांची, केराली स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर, ऑक्सफोर्ड स्कूल, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, लोयला कॉन्वेंट स्कूल, आर्मी स्कूल टेंडर हार्ट स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, सरला बिरला स्कूल, कैंब्रियन स्कूल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर समेत अन्य परीक्षा केंद्र शामिल हैं.

Also Read: Train News : मिट्टी का कटाव के कारण बदला रूट, आज इस मार्ग पर चलेगी हटिया-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन

नीट प्रवेश परीक्षा के विशेषज्ञ पंकज सिंह ने जानकारी दी है कि परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र (आधार कार्ड) व फॉर्म में उपलब्ध किये गये पासपोर्ट साइज फोटो की दो कॉपी ले जाना है. परीक्षा के दौरान घोषणा पत्र साथ ले जाना होगा. इसमें फॉर्म में उपलब्ध किये गये पासपोर्ट साइज फोटो (कलर) के साथ विद्यार्थियों को परीक्षक के सामने हस्ताक्षर व अन्य प्रक्रिया पूरी करनी है. परीक्षा केंद्र पर ट्रांसपैरेंट वाटर बॉटल व सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति है. पर्स, ज्वेलरी, डिजिटल उपकरण समेत अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं है. विद्यार्थियों व अभिभावकों को परीक्षा केंद्र पर मास्क, ग्लव्स पहन कर आने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: झारखंड में भीषण सड़क हादसा, कार-बस में भिड़ंत से 3 की मौत, 1 बच्चे की हालत नाजुक

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola