कोयला कारोबारियों से मांगता था रंगदारी, उग्रवादियों से भी रहा संपर्क, गैंगस्टर अमन साव ने उगले राज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Aug 2020 11:23 AM
रांची : पुलिस से बचने के लिए नेपाल तक पहुंच चुके गैंगस्टर अमन साव को पुलिस ने जेल भेज दिया है. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी. इस दौरान उसने कई राज उगले हैं. उसने स्वीकार किया है कि वह कोयला कारोबारियों को रंगदारी के लिए फोन करता था और दहशत फैलाने के लिए घटनाओं को अंजाम देता था.
रांची : पुलिस से बचने के लिए नेपाल तक पहुंच चुके गैंगस्टर अमन साव को पुलिस ने जेल भेज दिया है. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी. इस दौरान उसने कई राज उगले हैं. उसने स्वीकार किया है कि वह कोयला कारोबारियों को रंगदारी के लिए फोन करता था और दहशत फैलाने के लिए घटनाओं को अंजाम देता था.
खलारी थाना पुलिस सहित पुलिस की एक अलग टीम ने शुक्रवार को कई घंटों तक पूछताछ की. अमन को खलारी थाना में दर्ज केस में रिमांड पर लिया गया था. पूछताछ में उसने अपने गिरोह के कई सदस्यों के नाम बताये और स्वीकार किया कि वह राज्य के कई कोयला व्यापारियों को रंगदारी के लिए फोन किया करता था. रंगदारी के लिए ही दहशत फैलाने व घटना को अंजाम देने की बात भी उसने बतायी.
वह पुलिस से बचने के लिए पूर्व में नेपाल भी भाग चुका है. वहीं मोबाइल का सिम लगातार बदलने तथा गिरोह के सदस्यों से संपर्क में रहने के लिए इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के इस्तेमाल की बात भी उसने स्वीकार की है. अमन उग्रवादियों के भी संपर्क में रहा था. पुलिस के अनुसार अमन की रिमांड की अवधि पूरी हो चुकी है. अमन साव की कोरोना जांच करायी गयी थी. इसकी रिपोर्ट आ गयी है. कोरोना की जांच रिपोर्ट में उसे निगेटिव पाया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.
Also Read: Coronavirus In Jharkhand : कोरोना वैक्सीन आने के बाद खुले स्कूल, 64.03 फीसदी अभिभावकों की है इच्छा
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










