ePaper

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया

Updated at : 18 Oct 2023 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल बन गए हैं. राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में बुधवार (18 अक्टूबर) की रात को यह जानकारी दी गई. राष्ट्रपति भवन से जो कम्यूनिक जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि भारत की राष्ट्रपति ने आज दो राज्यपाल नियुक्त किए.

विज्ञापन

Raghubar Das Odisha Governor|झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल बन गए हैं. राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में बुधवार (18 अक्टूबर) की रात को यह जानकारी दी गई. राष्ट्रपति भवन से जो कम्यूनिक जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि भारत की राष्ट्रपति ने आज दो राज्यपाल नियुक्त किए. इसमें बताया गया है कि इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया जाता है, जबकि रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया जाता है. जिस दिन से ये लोग पदभार ग्रहण करेंगे, उसी दिन से इनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी. रघुवर दास झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था. रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल दास गणेशी लाल की जगह लेंगे. अगले साल लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रघुवर दास की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है. रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी के नेता हैं. गोड्डा के सांसद और वरिष्ठ बीजेपी नेता डॉ निशिकांत दुबे ने रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है.

रघुवर दास बोले – जय जगन्नाथ

रघुवर दास ने ‘प्रभात खबर’ से खास बातीचत में कहा कि नवरात्र के दौरान मां का आशीर्वाद मिला है. पार्टी का नेतृत्व जो भी आदेश होगा, उसे उसी निष्ठा से पूरा करूंगा, जिस निष्ठा से अब तक करता आया हूं. एक साधारण कार्यकर्ता को भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में तरजीह दी जाती है. अब तक कई महत्वपूर्ण पद मुझे मिले. एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इसे पूरी क्षमता से पूरी करूंगा. इसके साथ ही रघुवर दास ने ‘जय जगन्नाथ’ का नारा बुलंद किया.

लगातार पांच बार जमशेदपुर पूर्वी से बने विधायक

रघुवर दास वर्ष 1995 में पहली बार पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए. इसके बाद वह लगातार पांच बार इसी सीट से चुने गए. 15 नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003 तक रघुवर दास झारखंड के श्रम मंत्री रहे. वर्ष 2003-04 में वह भवन निर्माण मंत्री बने. 2005-06 तक वह झारखंड के वित्त मंत्री रहे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की गठबंधन सरकार में उन्हें उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था. 28 दिसंबर 2014 को वह झारखंड के मुख्यमंत्री बने. झारखंड गठन के बाद अपना कार्यकाल पूरा करने वाले रघुवर दास पहले मुख्यमंत्री थे.

Also Read: रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा- जनजातीय रीति-रिवाज मानने वालों को ही मिले एसटी का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola