ePaper

राजनीति को धर्म से अलग नहीं कर सकते, कांग्रेस के अच्छे दिन आयेंगे, बोले झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव

Updated at : 24 Nov 2022 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
राजनीति को धर्म से अलग नहीं कर सकते, कांग्रेस के अच्छे दिन आयेंगे, बोले झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव

Rameshwar Oraon News: वर्ष 2020 में ही उन्होंने कह दिया था कि कांग्रेस (INC) के लोगों को तोड़ने की कोशिश हो रही है. इस पर दिल्ली से कहा गया कि ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं. उस समय श्री उरांव ने हाईकमान को बताया कि अगर सतर्क नहीं करेंगे, तो पार्टी टूट जायेगी.

विज्ञापन

Rameshwar Oraon News: झारखंड सरकार में वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता डॉ रामेश्वर उरांव (Dr Rameshwar Oraon) ने कहा है कि राजनीति को धर्म से अलग नहीं कर सकते. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अच्छे दिन आयेंगे. कैश कांड में कांग्रेस विधायकों की गिरफ्तारी को डॉ उरांव ने पार्टी पर गहरा धब्बा बताया. कहा कि पहले हमलोग दूसरी पार्टियों को बिकाऊ कहते थे, अब हमारी ही पार्टी के लोग बिकने लगे हैं. यह सही नहीं है. डॉ उरांव ‘प्रभात खबर संवाद’ (Prabhat Khabar Samvad) में बोल रहे थे.

अब कोई और विधायक बिकने की कोशिश नहीं करेगा

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में ही उन्होंने कह दिया था कि कांग्रेस (INC) के लोगों को तोड़ने की कोशिश हो रही है. इस पर दिल्ली से कहा गया कि ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं. उस समय श्री उरांव ने हाईकमान को बताया कि अगर सतर्क नहीं करेंगे, तो पार्टी टूट जायेगी. उन्होंने कहा कि इस बार हम लोगों को जितनी निगरानी रखनी चाहिए थी, नहीं रख पाये. मुझे जानकारी थी कि 7 लोग पाला बदलने वाले थे. लेकिन, इतने लोगों से हमारी सरकार को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं था. उन्होंने कहा कि तीन विधायकों के पकड़ में आने के बाद से भय पैदा हुआ है. अब उन्हें मार्केट में जाने की हिम्मत नहीं होगी. एक बात और बता दें कि इसमें तीन और लोग शामिल थे, जो भागने में सफल हो गये. मामला उजागर हो गया है, तो वह भी अब हिम्मत नहीं करेंगे.

Also Read: हेमंत सोरेन की स्थानीय नीति से सहमत नहीं डॉ रामेश्वर उरांव! बोले- 1932 में एक-दो जगह ही हुआ था सर्वे
कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जनता के बीच जाना होगा

हेमंत सोरेन सरकार में वित्त, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जैसे अहम विभाग संभाल रहे सीनियर कांग्रेस लीडर डॉ रामेश्वर उरांव ने झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र भी बताया. कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ग्रास रूट पर बूथ, पंचायत, प्रखंड व जिला कमेटी को धारदार बनाना होगा. यहां पर अस्थायी कमेटी के जरिये काम नहीं चलाया जा सकता है. सबसे जरूरी है पंचायत व प्रखंड कमेटी को मजबूत करना. प्रदेश में प्रखंड कमेटी का गठन हो चुका है. अब पंचायत व बूथ कमेटी को दुरुस्त करने की जरूरत है. इसके लिए पार्टी के नेता-कार्यकर्ता को जनता के बीच जाना पड़ेगा. घूमना पड़ेगा. लोगों की भावनाओं को देखना व समझना होगा.

गांधी ने पुणे में कहा था- मैं हिंदू हूं और सनातनी हिंदू हूं

डॉ उरांव ने कहा कि महात्मा गांधी इसके उदाहरण हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति से धर्म को अलग नहीं किया जा सकता. गांधी जी ने पुणे में कहा था कि मैं हिंदू हूं और सनातनी हिंदू हूं. शाम में भजन होता था. रघुपति राघव राजा राम… जिसको आजादी की लड़ाई से मतलब नहीं था, वह भी वहां जाकर भजन सुनते और गाते थे. मैं आज भी कहता हूं कि कांग्रेस के अच्छे दिन आयेंगे. इस देश में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और सिख सभी रहेंगे. इसमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन, लोगों को समझना होगा और उनको साथ लेकर चलना होगा, तभी लोग आपके पास आयेंगे.

Also Read: ‘जमीन हो स्थानीयता का आधार’, प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में बोले वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola