निवेदिता मर्डर केस: आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली, जर्जर मकान में की खुदकुशी

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप छात्रा निवेदिता की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. वह नवादा की रहने वाली थी. रांची में उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में रहकर वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी. आज आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को गोली मार ली.
रांची: निवेदिता मर्डर केस के आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को गोली मार ली है. ये घटना राजधानी रांची के कोकर स्थित अयोध्यापुरी की है. बताया जा रहा है कि उसने जर्जर मकान में खुद को गोली मारी है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गयी है. आपको बता दें शुक्रवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप छात्रा निवेदिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. वह नवादा की रहने वाली थी. रांची में उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में रहकर वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी.
बिहार के नवादा की छात्रा निवेदिता झारखंड की राजधानी रांची में रहकर ग्रेजुएशन कर रही थी. शुक्रवार को रांची के अरगोड़ा चौक के पटेल पार्क के सामने वाली गली में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. बाइक सवार ने उसे काफी करीब से गोली मारी और फरार हो गया. इधर, आनन-फानन में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. आज शनिवार को आरोपी युवक ने फेसबुक लाइव आकर खुद को गोली माकर आत्महत्या कर ली. कोकर के अयोध्यापुरी स्थित एक जर्जर मकान में उसने सुसाइड किया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है.
निवेदिता मर्डर केस: आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को गोली मारकर किया सुसाइड.
जानकारी दे रहे हैं अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार… pic.twitter.com/bv1Y6Uk6e3— GURU SWARUP MISHRA (@guruswarup4U) May 13, 2023
छात्रा निवेदिता रांची के उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी. वह बिहार के नवादा की रहनेवाली थी. हत्या के आरोपी बाइक से आए थे और करीब से सटाकर गोली मारी और भाग खड़े हुए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इधर, आरोपी युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जानकारी ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




