झारखंड में आज और कल इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, वज्रपात की भी है आशंका, ये है पूर्वानुमान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jul 2021 11:52 AM
Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में आज यानी 17 जुलाई और कल 18 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन हो सकता है और वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में आज यानी 17 जुलाई और कल 18 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन हो सकता है और वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 17 जुलाई को विशेषकर उत्तरी राज्य (संताल परगना) और 18 जलाई को मध्य (राजधानी रांची और आसपास) के जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Also Read: झारखंड के खूंटी-चाईबासा बॉर्डर के जंगल में मुठभेड़, 10 लाख का इनामी पीएलएफआई सब एरिया कमांडर ढेर
झारखंड में मानसून कमजोर रहा. शुक्रवार को एक-दो स्थानों को छोड़कर कहीं बारिश नहीं हुई. सबसे अधिक चाईबासा में आठ मिमी बारिश दर्ज की गयी. बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेसि के बीच रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेसि से 26 डिग्री सेसि के बीच रहा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










