झारखंड के खूंटी-चाईबासा बॉर्डर के जंगल में मुठभेड़, 10 लाख का इनामी पीएलएफआई सब एरिया कमांडर ढेर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jul 2021 11:11 AM
Jharkhand Naxal News, खूंटी/चाईबासा न्यूज (चंदन/सुकेश) : झारखंड के खूंटी और चाईबासा के सीमावर्ती क्षेत्र में गुदड़ी थाना अंतर्गत पिडिंग और बड़ा केसेल के समीप जंगल में पुलिस और पीएलएफआई के मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी सब एरिया कमांडर शनिचर सुरिन मारा गया. पुलिस ने बाइक समेत अन्य सामान भी बरामद किया है.
Jharkhand Naxal News, खूंटी/चाईबासा न्यूज (चंदन/सुकेश) : झारखंड के खूंटी और चाईबासा के सीमावर्ती क्षेत्र में गुदड़ी थाना अंतर्गत पिडिंग और बड़ा केसेल के समीप जंगल में पुलिस और पीएलएफआई के मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी सब एरिया कमांडर शनिचर सुरिन मारा गया. पुलिस ने बाइक समेत अन्य सामान भी बरामद किया है.
खूंटी और चाईबासा पुलिस के सयुंक्त ऑपरेशन में पीएलएफआई के साथ शुक्रवार की शाम को मुठभेड़ हुई. सीआरपीएफ और पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि रनिया और गुदड़ी के जंगल में पीएलएफआई उग्रवादी जमे हुए हैं. इसकी सूचना पाते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी. पूरी तैयारी के साथ जैसे ही पुलिस जंगल में पहुंची, वैसे ही पीएलएफआई उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी. बताया जा रहा है कि 2 घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ चली. इसमें पीएलएफआई का सब एरिया कमांडर शनिचर सुरीन मारा गया.
इस मुठभेड़ में पुलिस ने दिनेश गोप दस्ता का सब एरिया कमांडर दस लाख का इनामी पीएलएफआई शनिचर सुरिन को एनकाउंटर कर मार गिराया. पश्चिम सिंहभूम के एसपी ने इसकी पुष्टि की है. गुदड़ी थाना के बड़ाकेशल ग्राम के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार को भी पुलिस व पीएलएफआइ के साथ मुठभेड़ चल रही है. पुलिस ने पीएलएफआई के पास से एक बाइक समेत अन्य सामग्री भी बरामद किया है. अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ नाथूराम मीणा ने कहा कि पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी. तब जवाबी करवाई में आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा भी फायरिंग की गयी. फायरिंग बंद होने के बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था.
Also Read: हाईकोर्ट की फटकार के बाद रांची नगर निगम की नींद खुली, अवैध निर्माण करने वालों को अंतिम मिला नोटिस
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अजय लिंडा ने बताया कि गुदड़ी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस व पीएलएफआइ के बीच शुक्रवार रात को मुठभेड़ हुई. जिसमें पीएलएफआइ के सब जोनल कमांडर दस लाख इनामी शनिचर सुरिन की एनकांउटर से मौत होने की खबर है. फिलहाल अभियान चल रहा है. कई सामान भी बरामद हुए हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










