ePaper

Madhupur By Election 2021 : झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 17 अप्रैल को वोटिंग, 2 मई को काउंटिंग

Updated at : 16 Mar 2021 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
Madhupur By Election 2021 : झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 17 अप्रैल को वोटिंग, 2 मई को काउंटिंग

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड सरकार में मंत्री सह मधुपुर विधानसभा सीट से झामुमो विधायक हाजी हुसैन अंसारी के असामयिक निधन से खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार (16 मार्च, 2021) को किया. वहीं, आगामी 23 मार्च को इसकी अधिसूचना जारी होगी.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने झारखंड समेत अन्य राज्यों के 14 विधानसभा सीट और आंध्र प्रदेश व कर्नाटक के दो लोकसभा उपचुनाव के तारीख की घोषणा कर दी है. झारखंड के मधुपुर विधानसभा सीट के लिए 17 अप्रैल, 2021 को वोटिंग होगी, वहीं 2 मई, 2021 को मतगणना की तारीख निर्धारित की है.

झारखंड सरकार में मंत्री सह मधुपुर विधानसभा सीट से झामुमो विधायक हाजी हुसैन अंसारी के असामयिक निधन से खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार (16 मार्च, 2021) को किया. वहीं, आगामी 23 मार्च को इसकी अधिसूचना जारी होगी.

मधुपुर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी 30 मार्च, 2021 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 31 मार्च को प्रत्याशियों के आवेदन की स्क्रूटनी होगी. वहीं, नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 3 अप्रैल, 2021 है. इस सीट के लिए आगामी 17 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 2 मई, 2021 को काउंटिंग होगी.

Also Read: Jharkhand Budget Session 2021-22 : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बालू के अवैध खनन का मामला गरमाया, सीएम ने बालू घाटों की नीलामी को लेकर बीजेपी को किया आश्वस्त

खाली हुए मधुपुर विधानसभा सीट को लेकर सभी पार्टियां पहले से ही रेस हैं. झारखंड की हेमंत सरकार ने दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल अंसारी को मंत्री बनाया. चुनावी घोषणा से पहले ही झारखंड की हेमंत सरकार ने हफीजुल अंसारी को बिना विधायक बने मंत्री बनाया. संवैधानिक प्रावधान के अनुसार, छह माह के अंदर मंत्री को किसी विधानसभा का सदस्य होना अनिवार्य है.

ऐसी स्थिति में यह साफ है कि झामुमो गठबंधन की ओर से मंत्री हफीजुल अंसारी मधुपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी होंगे. हालांकि, पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की, लेकिन अब चुनाव के तारीख का ऐलान होने के बाद उम्मीद है कि झामुमो गठबंधन प्रत्याशी का ऐलान करेगी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola