ePaper

Jharkhand Weather Forecast: सुबह में कोहरा या धुंध से कब मिलने वाली है राहत, कब से बढ़ने वाली है और ठंड

Updated at : 12 Dec 2021 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: सुबह में कोहरा या धुंध से कब मिलने वाली है राहत, कब से बढ़ने वाली है और ठंड

Jharkhand Weather Forecast: रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी. अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सुबह-सवेरे का मौसम फिलहाल ऐसा ही रहेगा. कोहरा या धुंध से सुबह की शुरुआत होगी, जबकि बाद में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह में कोहरा या धुंध, जबकि बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान रात के तापमान में गिरावट हो सकती है. इससे ठंड बढ़ेगी. अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 12 से 15 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है, जबकि बाद में आसमान साफ रहेगा. 16 व 17 दिसंबर को भी सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा, जबकि बाद में आकाश में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कब से बढ़ेगी कंपकंपी, कब तक सुबह में रहेगा कोहरा, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में एक-दो स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश हुई. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर (एमओ), गोड्डा केवीके तथा पाकुड़ केवीके में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ केवीके में दर्ज किया गया.

Also Read: Jharkhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा DGP से मुलाकात के बाद क्यों हैं नाराज, ये है वजह

झारखंड में अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा. अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी और मध्य भाग में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की उम्मीद है. दक्षिणी हिस्सों में कोई बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि सुबह में कोहरा तथा धुंध रह सकती है. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Also Read: Jharkhand News: मजदूर दंपती की मौत से अनाथ हुए बच्चों की सुध लेने घर पहुंचे अधिकारियों ने दिया ये आश्वासन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola