Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कब से बढ़ेगी कंपकंपी, कब तक सुबह में रहेगा कोहरा, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2021 2:10 PM
Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 13 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज मंगलवार से तेज हवा चल सकती है. तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है. झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा. कोहरे के बाद आसमान साफ है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 13 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. इस बीच बारिश की संभावना नहीं जतायी गयी है. रात में तापमान में गिरावट से कंपकंपी बढ़ने की संभावना है.
मौसम विभाग में अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है, जबकि बाद में आसमान साफ रहने की संभावना है. झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान रात में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जतायी जा रही है. उसके अगले 3-4 दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 8 से 11 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा, जबकि बाद में आसमान साफ रहेगा. 13 दिसंबर तक इसी प्रकार सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है. बाद में आसमान साफ रहेगा.
Also Read: Jharkhand News: चक्रवाती तूफान जवाद का असर, खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर से लौटा एयर इंडिया का विमान
झारखंड के दक्षिणी जिलों में चक्रवाती तूफान जवाद का असर रहा. रविवार को राज्य के घाटशिला में सबसे अधिक करीब 15 मिलीमीटर के आसपास बारिश हुई. चक्रवाती तूफान जवाद के कारण आसमान में बादल छाये रहे. इस कारण न्यूनतम तामपान बढ़ा हुआ था. जवाद अभी पूर्वोत्तर राज्यों में है. हवा की दिशा पूर्व की ओर से ही है. मंगलवार से उत्तरी हवा चल सकती है और यह ठंड लेकर आयेगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










