ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

Updated at : 16 Apr 2022 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

Jharkhand Weather Forecast: मौसम केंद्र के मुताबिक 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक झारखंड के मौसम में बदलाव दिखेगा. 17 अप्रैल को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाके में वज्रपात की भी आशंका व्यक्ति की गयी है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 17 अप्रैल (रविवार) से मौसम का बदला-बदला मिजाज दिखेगा. राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बादल के साथ मेघ गर्जन होगा और हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के मुताबिक 22 अप्रैल तक मौसम में बदलाव दिखेगा. 17 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाके में वज्रपात की भी आशंका व्यक्ति की गयी है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

17 अप्रैल से बदलेगा मौसम

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. इससे तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में अगले चार-पांच दिनों तक आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. 17 से 22 अप्रैल तक राज्य के उत्तर-पूर्वी (संताल परगना) और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बादल और गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में आंशिक बादल छाये रहने का पूर्वानुमान किया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, बारिश के साथ वज्रपात की है आशंका

ये रहा तापमान

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री तथा जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा. गिरिडीह में लू, जबकि बोकारो व चाईबासा में रात गर्म रही.

Also Read: देवघर रोपवे हादसा: देवदूत पन्नालाल की झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ली सुध, घर में बनने लगा शौचालय

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola