Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में हाड़ कंपा रही शीतलहर से कब मिलेगी राहत, कब से होने वाली है बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी है. अचानक न्यूनतम तापमान में इतनी जबरदस्त गिरावट होने से बढ़ गयी ठंड ने लोगों को असहज कर दिया है. चार-पांच फरवरी को फिर पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड शीतलहर की चपेट में है. इसका असर सामान्य जनजीवन पर पड़ रहा है. ठंडी हवा हाड़ कंपा रही है. धूप में भी राहत नहीं मिल रही है. उत्तर-पश्चिमी हवा की गति सामान्य से तेज है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर यहां भी है. अचानक न्यूनतम तापमान में इतनी जबरदस्त गिरावट होने से बढ़ गयी ठंड ने लोगों को असहज कर दिया है. चार-पांच फरवरी को फिर पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लगातार गिर रहा न्यूनतम तापमान

फिलहाल राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जनवरी माह के अंत तक ठंडी हवाओं का असर रहेगा. फरवरी माह के पहले सप्ताह से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी. राजधानी सहित राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कम तथा 10 डिग्री सेसि से नीचे रहा. पिछले पांच दिनों में केवल राजधानी के न्यूनतम तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट आयी है. 24 जनवरी को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेसि था. यह 28 जनवरी को सात डिग्री सेसि हो गया. अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है.

Also Read: धनबाद जज केस: जेल में बंद आरोपी लखन व राहुल से पूछताछ करेगी सीबीआई, अदालत से 3 दिनों की मिली अनुमति
अधिकतम व न्यूनतम तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

28 जनवरी 19.2 6.6

27 जनवरी 20.2 7.4

26 जनवरी 18.2 12.5

25 जनवरी 19.8 12.9

24 जनवरी 18.6 13.6

Also Read: Jharkhand News: सरेंडर कर चुके नक्सली महाराज प्रमाणिक ने उगले राज, बताये साथियों व मददगारों के नाम
चार-पांच फरवरी को हो सकती है बारिश

चार-पांच फरवरी को फिर पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान आकाश में बादल छाये रहेंगे. इसका असर एक-दो फरवरी से दिखेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान चढ़ेगा. पांच-छह फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है. इससे एक बार फिर न्यूनतम तापमान गिरेगा.

31 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के समय जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फ गिरा है. वहां से बर्फीली हवा चल रही है. हवा सूखी है, जिस कारण ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है. यह हवा उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही है, जिसका असर यहां दिख रहा है. 31 जनवरी तक इसके इसी तरह रहने की उम्मीद है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola