ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड मे अगले दो से तीन दिनों में ठंड से मिलेगी राहत, 2-3 डिग्री सेल्सियस चढ़ेगा पारा

Updated at : 03 Feb 2023 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: झारखंड मे अगले दो से तीन दिनों में ठंड से मिलेगी राहत, 2-3 डिग्री सेल्सियस चढ़ेगा पारा

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में अब लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन बाद से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: रांची और आसपास के इलाके में अब लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन बाद से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस था.

पश्चिमी विक्षोभ व उत्तर भारत में बर्फबारी होने से झारखंड के कई इलाकों में ठंडी हवा चली. इससे शीतलहरी चलने से लोग सुबह में परेशान रहे. गुरुवार को खूंटी का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 06.0 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग ने यह भी संभावना जतायी है कि उत्तर भारत में पुन: बर्फबारी हुई, तो झारखंड में फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है.

फरवरी में रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम भी रहा है

मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी माह में रांची का न्यूनतम तापमान पिछले आठ साल में 10 डिग्री से नीचे भी पहुंचा है. वर्ष 2014 में 18 फरवरी को 7.3 डिग्री, 2015 में एक फरवरी को 6.0 डिग्री, 2016 में पांच फरवरी को 9.4 डिग्री, 2018 में दो फरवरी को 9.0 डिग्री, 2019 में 11 फरवरी को 8.2 डिग्री, 2020 में 10 फरवरी को 6.5 डिग्री, 2021 में एक फरवरी को 6.3 डिग्री व वर्ष 2022 में सात फरवरी को 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

जिला तापमान

  • रांची 10.4 0c

  • खूंटी 4.6 0c

  • सिमडेगा 6.0 0c

  • जमशेदपुर 12.7 0c

  • मेदिनीनगर 10.7 0c

  • बोकारो 11.5 0c

  • चाइबासा 10.6 0c

  • देवघर 10.8 0c

  • गिरिडीह 10.0 0c

  • हजारीबाग 8.5 0c

  • चतरा 5.0 0c

  • लोहरदगा 10.9 0c

  • रामगढ़ 8.5 0c

  • लातेहार 7.5 0c

  • गढ़वा 7.5 0c

  • गोड्डा 10.0 0c

Also Read: BAU के दीक्षांत समारोह में 21 विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल, राज्यपाल ने कही यह बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola