ePaper
Live Updates

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

Updated at : 21 Jun 2020 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

Jharkhand Surya Grahan 2020 : खराब मौसम के बीच झारखंड के कुछ जिलों में रविवार (21 जून, 2020) को सूर्य ग्रहण का नजारा देखा गया. राजधानी रांची में सुबह से मौसम खराब रहा और जब सूर्य ग्रहण का वक्त आया, तब बारिश शुरू हो गयी. इसलिए अब तक यहां लोगों को सूर्यग्रहण का नजारा नहीं दिखा. हालांकि, बोकारो, कोडरमा और साहिबगंज जैसे जिलों में लोगों ने इस अद्भुत खगोलीय घटना का आनंद लिया. गोमिया में 10:54 बजे सूर्य ग्रहण देखा गया, तो कोडरमा के झुमरीतिलैया और साहिबगंज में भी लोगों ने सूर्य को चांद की आगोश में जाते हुए देखा. हालांकि, रांची के अलावा हजारीबाग, चतरा और अन्य कई जिलों में लोग इस सूर्यग्रहण को देखने से वंचित रह गये.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:54 PM. 21 Jun 201:54 PM. 21 Jun

धनबाद में चांद जैसा दिखा सूर्य

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

कोयला नगरी धनबाद में रविवार को दिन 12:28 बजे चांद की शक्ल में दिखा सूर्य. कहते हैं कि 900 साल बाद सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग आया था.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

थाली के पानी में ऐसा था सूर्य ग्रहण का नजारा

हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड में लोगों ने थाली में साफ पानी डालकर सूर्य ग्रहण को देखा. शिवांगी कुमारी, सौम्या कुमारी, सत्यम कुमार ने दिन के 12:50 बजे थाली में सूर्य ग्रहण देखा. इस वक्त चांद की छाया से सूर्य धीरे-धीरे मुक्त होने लगा था.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

लोहरदगा में बारिश ने किया निराश

लोहरदगा में रविवार को होने वाली बारिश ने लोगों को काफी निराश किया. खगोल प्रेमी और आम लोग सूर्य ग्रहण देखने से वंचित रह गये.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

रांची में बारिश ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेरा, नहीं दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

राजधानी रांची में रविवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा. जब सूर्य ग्रहण का वक्त आया, तो यहां बारिश शुरू हो गयी. बारिश लगातार होती रही और रांची के लोग सूर्य ग्रहण का नजारा देखने से वंचित रह गये. इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने की इच्छा रखने वाले लोग बेहद निराश हुए.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

जमशेदपुर में 12:26 बजे दिखा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में 12:26 बजे मुश्किल से सूर्य ग्रहण का नजारा लोगों को दिखा. बादल थोड़ा सा फटा, तो चंद्रमा के आकार का सूर्य लोगों को दिखा.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

सरायकेला-खरसावां को बादल ने अद्भुत नजारा से किया वंचित

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

सरायकेला-खरसावां जिला में लोग सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं देख पाये. आकाश में बादल छाये रहने की वजह से लोग इस अद्भुत नजारा को देखने से वंचित रह गये. सरायकेला, खरसावां, राजनगर सहित आसपास के इलाकों में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे, जिससे न तो लोगों को सूर्य के दर्शन हुए, न सूर्य ग्रहण का लोग दृश्य देख पाये.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

सिमडेगा में बादलों का डेरा

सिमडेगा में बादलों ने सुबह से ही अपना डेरा डाल रखा था. फलस्वरूप लोग सूर्य ग्रहण देखने से वंचित रह गये.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

गोमिया में था अद्भुत नजारा

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

गोमिया में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखा गया. दिन के 12:25 बजे दिन सूर्य का आकार चांद जैसा हो गया. इस नजारा को निहार कर लोग निहाल हुए.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

खूंटी के मुरहू में दिखा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला के मुरहू में भी लोगों ने सूर्य ग्रहण का नजारा देखा.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

चतरा में छाये रहे बादल

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

चतरा जिला मुख्यालय में रविवार को सुबह से बादल छाये रहे. इसलिए लोग सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं देख पाये.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

कोडरमा में 12:10 बजे की तस्वीर

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

कोडरमा जिला में सूर्य ग्रहण का नजारा साफ-साफ देखा गया. 12:10 बजे आधा से अधिक सूर्य को चंद्रमा ने ढक दिया था.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

आखिरकार हजारीबाग में भी दिखा ग्रहण

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

आखिरकार हजारीबाग जिला के बड़कागांव में लोगों ने सूर्य ग्रहण देखा. सुबह से बादल छाये थे. काफी इंतजार के बाद 11:55 बजे कुछ क्षण के लिए अद्भुत खगोलीय घटना के लोग साक्षी बने. बादलों की ओट में लुकाछिपी के बाद यहां सूर्य अर्द्ध चंद्र की तरह नजर आया.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

साहिबगंज में सूर्यग्रहण के बीच बारिश

साहिबगंज जिला में सूर्य ग्रहण के बीच बारिश शुरू हो गयी. सुबह से छाये बादल थोड़ी देर के लिए छंटे और लोगों ने सूर्य ग्रहण का दृश्य देखा. इसके बाद अब बारिश शुरू हो गयी है.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

बोकारो में दिखा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

इस्पात नगरी के नाम से मशहूर झारखंड के बोकारो शहर में 11:30 बजे लोग सूर्य ग्रहण का दृश्य देख पाये. आप भी देखें, किस तरह लगा सूर्य को ग्रहण.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

झुमरीतिलैया में सूर्य ग्रहण

कोडरमा जिला के झुमरीतिलैया में भी आसमान में बादल छाये थे. बावजूद इसके, लोगों ने सूर्य ग्रहण का नजारा देखा.

1:09 PM. 21 Jun 201:09 PM. 21 Jun

हजारीबाग में बादलों में छुपे सूर्य

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने सूर्य ग्रहण को अपनी आगोश में ले लिया. फलस्वरूप खगोल प्रेमी काफी निराश हुए. हालांकि, लोग अब भी टकटकी लगाये बैठे हैं कि बादल छंटेगा और लोग सूर्य ग्रहण के अद्भुत दृश्य को निहार पायेंगे.

12:04 PM. 21 Jun 2012:04 PM. 21 Jun

साहिबगंज में बादलों के बीच दिखा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

संथाल परगना के साहिबगंज में सुबह से धूप खिला था. लेकिन सूर्य ग्रहण के समय आसमान में बादल आ गये. इससे सूर्य ग्रहण का नजारा देखने की इच्छा रखने वाले लोगों को निराशा हुई. बाद में बादल छंटा और लोगों ने सूर्यग्रहण का नजारा देखा. हालांकि, यह दृश्य बादलों की ओट से ही लोग देख पाये.

12:04 PM. 21 Jun 2012:04 PM. 21 Jun

गोमिया में सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2020 in Jharkhand: खराब मौसम के बीच झारखंड में कहां-कैसा दिखा सूर्य ग्रहण, आप भी देखिए

बोकारो के गोमिया में सुबह 10:54 बजे लोगों ने सूर्य ग्रहण देखा. इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि चंद्रमा ने सूर्य को ढकना शुरू कर दिया है.

12:04 PM. 21 Jun 2012:04 PM. 21 Jun

रांची : खराब मौसम के बीच झारखंड के कुछ जिलों में रविवार (21 जून, 2020) को सूर्यग्रहण का नजारा देखा गया. राजधानी रांची में सुबह से मौसम खराब रहा और जब सूर्यग्रहण का वक्त आया, तब बारिश शुरू हो गयी. इसलिए अब तक यहां लोगों को सूर्यग्रहण का नजारा नहीं दिखा. हालांकि, बोकारो, कोडरमा और साहिबगंज जैसे जिलों में लोगों ने इस अद्भुत खगोलीय घटना का आनंद लिया. गोमिया में 10:54 बजे सूर्य ग्रहण देखा गया, तो कोडरमा के झुमरीतिलैया और साहिबगंज में भी लोगों ने सूर्य को चांद की आगोश में जाते हुए देखा. हालांकि, रांची के अलावा हजारीबाग, चतरा और अन्य कई जिलों में लोग इस सूर्यग्रहण को देखने से वंचित रह गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola