PHOTOS : विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

झारखंड में 60-40 के नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने विधानसभा घेराव किया है. खातियान आधारित नियोजन नीति की मांग करते छात्रों ने पुरानी विधानसभा के समीप इस मैदान से इस आंदोलन की शुरुआत की. जिस दौरान छात्रों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़े गए. देखें तस्वीरें...

झारखंड में 60-40 के नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने विधानसभा घेराव किया है. खातियान आधारित नियोजन नीति की मांग करते छात्रों ने पुरानी विधानसभा के समीप इस मैदान से इस आंदोलन की शुरुआत की. सैंकड़ों की संख्या में छात्रों ने हाथ में पोस्टर लिए विधानसभा की ओर कूच किया.

इस विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने आए छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. साथ ही पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई है.

लाठीचार्ज के बाद आंदोलन कर रहे छात्र इधर उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि छात्रों ने भी पुलिस पर पत्थर फेंके है और जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने भी उनपर पत्थर फेंके.

बता दें कि इस झड़प के बाद छात्रों ने जगन्नाथ मंदिर के पास लगे बैरिकेड को तोड़कर विधानसभा के बगल वाले खेत तक पहुंच गये हैं जहां प्रशासन ने छात्रों को रोकने की कोशिश की.

साथ ही छात्रों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए जिसके बाद छात्र अलग-टीहलग पड़ गए.

बता दें कि इस विधानसभा घेराव में छात्र 60-40 आधारित नियोजन नीति को वापस लेते हुए खातियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग कर रहे है. साथ ही ओबीसी आरक्षण 7 जिलों में शून्य को वापस लेते हुए जनसंख्या अनुसार जातिगत आरक्षण को सुनिश्चित करने की भी मांग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




