ePaper

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, एसआईटी गठित, जमशेदपुर की पांच साल की मासूम के हत्यारों को जल्द कड़ी सजा के लिए चलेगा स्पीडी ट्रायल

Updated at : 03 Sep 2020 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, एसआईटी गठित, जमशेदपुर की पांच साल की मासूम के हत्यारों को जल्द कड़ी सजा के लिए चलेगा स्पीडी ट्रायल

Jharkhand News : रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में पांच साल की मासूम की हत्या को अत्यंत दुःखद बताते हुए मामले की त्वरित जांच कर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त व झारखंड पुलिस को हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. मुख्यमंत्री के आदेश के बाद दोषियों को पकड़ने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है. इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलेगा और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलायी जायेगी.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : रांची में दोगुने मरीज हुए स्वस्थ, 253 नये संक्रमित, 512 मरीज हुए ठीक, झारखंड में कोरोना के कुल केस 44862

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कपाली बस्ती की रहने वाली पांच साल की मासूम बच्ची का शव पुलिस ने नदी किनारे जंगल से बरामद किया था. बच्ची का एक हाथ कटा हुआ है, जबकि उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान पाये गये हैं. बच्ची पिछले 3 दिनों से लापता थी. सोनारी थाने में उसके परिजनों ने सनहा दर्ज कराया था. इस मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान में लिया और इसकी जांच का आदेश दिया है. इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया है और इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलेगा, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलायी जा सके. झारखंड में अपराध से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: Dhoni Retirement : महेंद्र सिंह धौनी को रांची में सम्मानित करेगा जेएससीए

बताया जाता है कि मासूम बच्ची घर के पास ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने के लिए जाती थी. बच्ची का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. इसके साथ ही कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन और बस्ती के लोगों ने हंगामा भी किया. बच्ची के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को वह घर के पास ही हर दिन की तरह खेल रही थी, लेकिन अंधेरा होने तक जब वह घर नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई. बस्ती में बच्ची को खोजने के बाद परिजनों ने सोनारी थाना में भी शिकायत दर्ज करायी थी.

Also Read: प्रभात खबर की खबर का असर : पिता का हुआ अंतिम संस्कार, बेटी बोली- शुक्रिया मुख्यमंत्री जी, आपने मेरी पुकार सुन ली

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola