Jharkhand News: सरेंडर करने की तैयारी में था 5 लाख का ये इनामी नक्सली, उससे पहले माओवादियों ने मार डाला

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Jul 2022 11:51 AM

विज्ञापन

5 लाख का इनामी नक्सली गुलशन सिंह मुंडा उर्फ सुभाष मुंडा सरेंडर करने की तैयारी कर रहा था लेकिन उससे पहले ही उनके ही साथियों ने उसकी हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व को इसकी जानकारी मिल चुकी थी

विज्ञापन

रांची : सेंट्रल कमेटी के सदस्य अनल दा ने सरेंडर करने से पहले ही सबजोनल कमांडर गुलशन सिंह मुंडा उर्फ गादी मुंडा उर्फ सुभाष मुंडा की हत्या कर दी. गुलशन पर पांच लाख रुपये का इनाम था. हत्या के आरोपी शीर्ष नक्सली अनल दा पर एक करोड़ का इनाम है. यह जानकारी पुलिस मुख्यालय और स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों को मिली है. हालांकि शव बरामद नहीं होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

इसलिए अभी पुलिस ने गुलशन को फरार नक्सलियों की सूची में ही रखा है. इधर, नक्सलियों ने भी अब तक गुलशन की हत्या का दावा नहीं किया है. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें इसकी सूचना मिली है कि हत्या के बाद गुलशन के शव को दफन भी कर दिया गया है. लेकिन कहां पर, इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है. गुलशन के पिता का नाम सोमरा मुंडा है और वह बुंडू के बारूहातू का निवासी था.

गुलशन के भाई सुरेश ने किया था सरेंडर

नक्सली गुलशन का भाई सुरेश मुंडा भी जोनल कमांडर के पद पर था. उस पर सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम जारी किया गया था. लेकिन उसने अपनी बेटी की बात मानकर एक मार्च को रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था. उसके साथ एरिया कमांडर लोदरो लोहरा उर्फ सुभाष ने भी सरेंडर किया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश ने सरेंडर करने के बाद अपने भाई को मुख्यधारा में लौटने के लिए कहा था, जिससे प्रभावित होकर गुलशन भी सरेंडर करने की तैयारी कर रहा था. लेकिन इसी बीच उसके सरेंडर करने की योजना की जानकारी शीर्ष नक्सलियों को मिल गयी.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola