Live Updates

Jharkhand Weather Forecast LIVE: 8 डिग्री गिरा डालटेनगंज का तापमान, झारखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Published at :30 Apr 2023 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast LIVE: 8 डिग्री गिरा डालटेनगंज का तापमान, झारखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast Live Updates: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. वहीं आज भी राज्य के कुछ भागों में बारिश के आसार हैं. जबकि, कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी है. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर को छोड़ सभी जिलों में बढ़ा तापमान

झारखंड का मौसम पूरी तरह से बदल गया है. आसमान में बादल छाये हैं और कई जिलों में गर्जन के साथ वर्षा हुई है. इसके बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. जमशेदपुर का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस चढ़ा है, जबकि बोकारो में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है.

8 डिग्री गिरा डालटेनगंज का तापमान

पलामू में डालटेनगंज का अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर 7.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. इसके साथ ही डालटेनगंज का तापमान अब रांची से भी कम हो गया है. डालटेनगंज का आज का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो रांची के 31.1 डिग्री से कम है. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान अब सामान्य से 10.2 डिग्री कम हो गया है.

पाकुड़ में अगले कुछ घंटे में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा, वज्रपात की आशंका

पाकुड़ जिले के कुछ भागों में अगले 1-3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. साथ ही जिलों के कुछ भागों में तेज हवाएं भी देखी जा सकती है, जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे होगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.

झारखंड का बढ़ा तापामान, कुछ जिलों का पारा 38 डिग्री के पार

झारखंड के कुछ जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है. दो दिनों पहले जहां सभी जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे या 35 डिग्री का आसपास था, वहीं आज डाल्टेनगंज का तापामान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, गिरिडीह और गोड्डा का तापमान भी 38 डिग्री के पार है. आइए जानते हैं झारखंड के विभिन्न जिलों का क्या तापमान है?

Jharkhand Weather Forecast LIVE: 8 डिग्री गिरा डालटेनगंज का तापमान, झारखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

रांची समेत इन जिलों में अगले 1-3 घंटे में बारिश के आसार

चतरा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, गुमला खूंटी और रांची जिले के कुछ भागों में अगले 1-3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. साथ ही जिलों के कुछ भागों में 30-40 किमी प्रति घंटे से चलने वााली तेज हवाएं भी देखी जा सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.

राज्य के कुछ भागों में आज भी बारिश के आसार, कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. वहीं, कुछ भागों में आसमान में बादल छाए रहे. आज भी राज्य के कुछ भागों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. जबकि कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ सतही हवा चलने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिमी, निकटवर्ती उत्तरी और मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola