Jharkhand Coronavirus: कोविड से निपटने के लिए झारखंड अलर्ट मोड में, जारी किया दिशा निर्देश
Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Dec 2022 12:58 PM
स्वास्थ्य विभाग की आंकड़ों को मानें तो फिलहाल राज्य में कोई भी एक्टिव केस नहीं है. 2020 से अब तक 2 करोड़ 29 लाख 51 हजार 280 लोगों की जांच हुई. जिसमें 4 लाख 42 हजार 567 लोग संक्रमित पाये गये.
Jharkhand News: चीन में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच भारत भी अलर्ट हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को विशेषज्ञों के साथ समीक्षा बैठक की. इधर देश में कोविड के नये वेरिएंट मिलने के बाद झारखंड भी अलर्ट हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी केंद्र सरकार से कहा है कि वो पूरी तरह से कोविड से निपटने में सहयोग करेंगे. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए कई दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. इसके मुताबिक जिले से जुड़ने वाले रास्ते पर चेकिंग प्वाइंट बनाया जाएगा. साथ ही साथ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया गया है
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की आंकड़ों को मानें तो फिलहाल राज्य में कोई भी एक्टिव केस नहीं है. 2020 से अब तक 2 करोड़ 29 लाख 51 हजार 280 लोगों की जांच कोविड जांच की गयी. जिसमें 4 लाख 42 हजार 567 लोग संक्रमित पाये गये. जबकि 5331 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इसमें सबसे अधिक 1 लाख 16 हजार 19 मामले रांची से आये. वहीं 1 लाख 14 हजार 411 लोगों ने कोरोना को मात दी. जबकि सबसे कम 3 हजार 39 मामले में पाकुड़ जिले में मिले. रांची जिले में 1 हजार 608 लोगों ने कोविड की वजह से अपनी जान गंवा दी. तो वहीं में 12 लोगों की मौत कोविड की वजह से हो गयी.
उसी तरह बोकारो में 24202, चतरा में 7918, देवघर में 14763, धनबाद में 20075, दुमका में 7803, पूर्वी सिंहभूम में 71425, गढ़वा में 7848, गिरिडीह में 9537, गोड्डा में 7632, गुमला में 11084, हजारीबाग में 22984, जामताड़ा में 6190, खूंटी में 9214, कोडरमा में 15022, लातेहार में 9029, लोहरदगा में 7704, पलामू में 14355, रामगढ़ में 16209, साहेबगंज में 5998, सराईकेला में 8279, सिमडेगा में 10387, प. सिंहभूम में 15851 मामले सामने आये.
झारखंड में बच्चों का टीकाकरण बंद है. तो वहीं बड़ों का टीकाकरण कोविशील्ड का स्टॉक भी खत्म हो गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 दिसंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 15.94 लाख बच्चों (12 से 14 साल) के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था. इनमें से 67 फीसदी को पहला और 39 फीसदी को टीके का दूसरा डोज लगा है. वहीं, 23.98 लाख किशोर (15 से 17 साल) को टीका देना है, लेकिन 66 फीसदी को पहला व 45 फीसदी को दूसरा डोज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










