जमशेदपुर का तापमान 38 डिग्री के करीब, 4 दिनों तक झारखंड के इन हिस्सों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट, गिरेगा पारा

मौसम केंद्र ने बताया है कि 15 से 18 मार्च तक गर्जन और वज्रपात की संभावना है. 17 मार्च को मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. इसके अगले दिन राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
जमशेदपुर का तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंच गया है. झारखंड में अगले 4 दिन तक वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि 18 मार्च तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ वर्षापात और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में 4 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज- की जायेगी.
हिनू स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि 15 से 18 मार्च तक गर्जन और वज्रपात की संभावना है. 17 मार्च को मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. इसके अगले दिन झारखंड में कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 15 से 18 मार्च तक कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी होगी.
Also Read: Weather Alert: झारखंड में बदला मौसम, रांची का तापमान 4.8 डिग्री गिरा, जानें जमशेदपुर-पलामू व अन्य जिलों का हाल
मौसम केंद्र रांची की ओर से बताया गया है कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है. हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ. लेकिन, न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. रांची में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री हिनू में रिकॉर्ड किया गया. टाटीसिल्वे में 33.2 डिग्री, नामकुम में 32 डिग्री और कांके में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम 20.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान लौहनगरी के अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है.
Also Read: Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा लो प्रेशर एरिया, 19-20 को झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
पलामू के डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 35.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री गिरकर 17.9 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है. बोकारो का अधिकतम तापमान आज भी 35.1 डिग्री पर बरकरार है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 18.2 डिग्री रह गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है.
पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा के उच्चतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. बावजूद इसके यह अभी भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 19 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




