Weather Alert: झारखंड में बदला मौसम, रांची का तापमान 4.8 डिग्री गिरा, जानें जमशेदपुर-पलामू व अन्य जिलों का हाल

Updated:
विज्ञापन

बारिश के बाद बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री तक गिर गया. डालटेनगंज और जमशेदपुर का पारा क्रमश: 3.8 डिग्री और 2.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया. डालटेनगंज के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. रांची, जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की जानकारी मौसम केंद्र ने दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert: राजस्थान के अलावा छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भी चक्रवात (Cyclonic Circulation) का क्षेत्र बना है. झारखंड में भी इसका असर देखा जा रहा है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई, तेज हवाएं भी चलीं, जिससे तापमान 4.8 डिग्री लुढ़क गया. होली के दिन हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया. मौसम केंद्र ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में 11 मार्च तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री से भी नीचे लुढ़का

बारिश के बाद बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री तक गिर गया. डालटेनगंज और जमशेदपुर का पारा क्रमश: 3.8 डिग्री और 2.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया. डालटेनगंज के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. हालांकि, रांची और जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की जानकारी मौसम केंद्र ने दी है. रांची और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री और 1.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है.

गढ़वा में सबसे ज्यादा 1.5 मिमी वर्षा

इससे पहले पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डालटेनगंज का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. गढ़वा में सबसे ज्यादा 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. बारिश और ठंडी हवाओं के बावजूद रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा का उच्चतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री तक अधिक थी.

Also Read: Weather News Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और झारखंड के मौसम पर इसका असर
जमशेदपुर और चाईबासा का न्यूतम तापमान घटा

जमशेदपुर और चाईबासा के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है, तो रांची, डालटेनगंज और बोकारो के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हुई है.राजधानी रांची में 10 मार्च तक मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होती रहेगी. इस दौरान तापमान में और गिरावट आने के संकेत मौसम केंद्र रांची ने दिये हैं.

रांची का तापमान और गिरेगा

मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची का तापमान 10 मार्च को 29 डिग्री तक गिर सकता है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री के बीच रह सकता है. उन्होंने बताया कि आज सुबह 10 बजे रांची में हिनू का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और टाटीसिल्वे में 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का तापमान धड़ाम, झारखंड में अभी और गिरेगा पारा
11 मार्च को झारखंड के 19 जिलों में होगी वर्षा

उन्होंने बताया कि 10 मार्च तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला में गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है. 11 मार्च को झारखंड के 19 जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है.

झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम तापमान

आज बोकारो का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, चतरा का 30.3डिग्री, देवघर का 34.1 डिग्री, गढ़वा का 32.6 डिग्री, गिरिडीह का 32.1 डिग्री, गोड्डा का 34.8 डिग्री, गुमला का 32 डिग्री, हजारीबाग का 30.3 डिग्री,खूंटी का 32.6 डिग्री, लातेहार का 31.9 डिग्री, लोहरदगा का 30.4 डिग्री, पाकुड़ का 34.5 डिग्री, पलामू का 34.6 डिग्री, रामगढ़ का 32.5 डिग्री, रांची का 31.2 डिग्री, साहिबगंज का 31.3 डिग्री, सिमगेडा का 33.6 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम का 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड मे अगले दो से तीन दिनों में ठंड से मिलेगी राहत, 2-3 डिग्री सेल्सियस चढ़ेगा पारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola