ePaper

Jagarnath Mahto Update News : कोरोना को मात देकर चेन्नई से सकुशल झारखंड लौटे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, CM हेमंत ने किया स्वागत

Updated at : 14 Jun 2021 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
Jagarnath Mahto Update News : कोरोना को मात देकर चेन्नई से सकुशल झारखंड लौटे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, CM हेमंत ने किया स्वागत

Jagarnath Mahto Update News (रांची) : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करीब 8 महीने बाद चार्टर विमान से चेन्नई से रांची लौटे हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया. इससे पहले सीएम श्री सोरेन ने शिक्षा मंत्री के डोरंडा स्थित आवास का निरीक्षण भी किया.

विज्ञापन

Jagarnath Mahto Update News (रांची) : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करीब 8 महीने बाद चार्टर विमान से चेन्नई से रांची लौटे हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया. इससे पहले सीएम श्री सोरेन ने शिक्षा मंत्री के डोरंडा स्थित आवास का निरीक्षण भी किया.

undefined

कोरोना को मात देकर करीब 8 महीने बाद चेन्नई से रांची लौटने पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के चेहरे पर साफ खुशी झलक रही थी. खुशी थी सकुशल अपने घर लौटने की. करीब 8 महीने तक चेन्नई में रहकर इलाज कराने के बाद सोमवार (14 जून, 2021) को रांची लौटे हैं.

undefined

सोमवार की सुबह रिम्स के दो चिकित्सक क्रिटिकल केयर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पीके भट्टाचार्य और मेडिसिन विभाग के डॉ अजीत डुंगडूंग चेन्नई के MGM हॉस्पिटल गये. यहां उन्होंने MGM, चेन्नई के डॉक्टर्स से स्वास्थ्य संबंधी हर पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. इसके बाद शिक्षा मंत्री श्री महतो के साथ वापस रांची लौट आये हैं.

Also Read: Jagarnath Mahto Update News : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आने को लेकर रिम्स और चेन्नई MGM के डाॅक्टर्स के बीच हुई चर्चा, आज लौटने की है संभावना
undefined

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के रांची लौटने से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री के आवंटित आवास का निरीक्षण किया. रांची के डोरंडा स्थित शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो के आवास पहुंचकर सीएम श्री सोरेन ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही श्री महतो की स्वास्थ्य की सुरक्षा के अनुकूल व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित लोगों को दिया. मुख्यमंत्री ने मेडिकल उपकरणों का भी जायजा लिया.

चेन्नई से लौटने के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो डोरंडा स्थित नये आवास में रहेंगे. पूर्व यह आवास बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल को आवंटित था. कुछ माह पहले ही उन्होंने आवास खाली किया था. आवास के मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है.

बता दें कि शिक्षा मंत्री 28 सितंबर, 2020 को कोरोना संक्रमित हुए थे. कोरोना संक्रमित होते ही रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होता देख उन्हें रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया. लेकिन, कोरेना वायरस फेफड़े को अधिक संक्रमित करने के कारण उन्हें 19 अक्तूबर, 2020 को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया था.

Also Read: Jagarnath Mahto News Update : कोरोना को मात देकर मंत्री जगरनाथ महतो आज चार्टर प्लेन के जरिये चेन्नई से लौटेंगे रांची, प्रभात खबर से बातचीत में कही ये बड़ी बात

चेन्नई के MGM हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने फेफड़े का प्रत्यारोपण 10 नवंबर, 2020 को किया. इसके बाद से शिक्षा मंत्री श्री महतो के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा. इसके बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी, लेकिन शिक्षा मंत्री चेन्नई में ही रहे. इस दौरान पूरी स्वस्थ होने और डॉक्टरों की सलाह पर सोमवार को रांची लौटे हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola