ePaper

JAC Board Exam 2021 Latest News : CBSE के बाद जैक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा भी रद्द होने के आसार, कोर्ट ने राज्यों के बोर्ड परीक्षा को लेकर कही ये बड़ी बात

Updated at : 04 Jun 2021 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
JAC Board Exam 2021 Latest News : CBSE के बाद जैक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा भी रद्द होने के आसार, कोर्ट ने राज्यों के बोर्ड परीक्षा को लेकर कही ये बड़ी बात

झारखंड में 15 जून तक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है. अब जब सीबीएसइ ने परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी है तो झारखंड में भी परीक्षा नहीं होने के आसार है.

विज्ञापन

JAC Board Exam News, Jac Board Exam 2021 New Update रांची : झारखंड में भी जैक द्वारा ली जानेवाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा नहीं होने की संभावना बढ़ गयी है. राज्य सरकार फिलहाल सीबीएसइ द्वारा 12वीं के विद्यार्थियों को प्रमोट किये जाने की प्रक्रिया जारी किये जाने का इंतजार कर रही है.

झारखंड में 15 जून तक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है. अब जब सीबीएसइ ने परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी है तो झारखंड में भी परीक्षा नहीं होने के आसार है.

राज्यों के बोर्ड का भी उठा मामला :

गौरतलब है कि कोर्ट ने कहा है कि पहले सीबीएसइ को तय करने दें मानदंड, फिर राज्यों के मामले भी देखा जायेगा. गौरतलब है कि CBSE के 12 वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद झारखंड के 12 वीं विद्यार्थियों की बेचैनी बढ़ गयी है. लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

जैक के सचिव महीप कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरियो मीटिंग की थी. जिसमें उन्होंने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी थी कि अगर परीक्षा होम सेंटर पर ली जाये, तो स्कूल-कॉलेजों को क्या तैयारी करनी होगी और स्कूलों में इसके लिए आवश्यक संसाधन हैं या नहीं इस पर चर्चा की थी.

आपको बता दें कि झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा पिछले 4 मई से 21 मई 2021 के बीच होनी थी, लेकिन राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामले को देखकर परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी. पिछले साल झारखंड 12वीं बोर्ड परीक्षा में 59 फीसदी स्टूडेंट्स साइंस में उत्तीर्ण हुए थे, वहीं कॉमर्स का रिजल्ट 77.37 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 82.53 फीसदी रहा था. जैक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा भी रद्द होने के आसार तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola