Jharkhand News: तमिलनाडु में फंसी झारखंड की छह बेटियां सुरक्षित लौटीं, काम के पैसे भी मिले, बिखरी मुस्कान

Jharkhand News: चाईबासा स्थित सोनुवा प्रखंड की छह युवतियों की तमिलनाडु से सुरक्षित वापसी हो गयी है. राज्य सरकार की पहल से ये संभव हो पाया है. ये सभी युवतियां बन्नारी स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड, तमिलनाडु में धागा बनाने का काम करने गई थीं, लेकिन काम कराने के बाद वापस नहीं आने दिया जा रहा था.
Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की 6 युवतियों की तमिलनाडु से सुरक्षित घर वापसी हो गयी है. वे काम के सिलसिले में वहां गयी हुई थीं. घर लौटने की बात कहने पर ठेकेदार द्वारा उन्हें रोक लिया गया था और झारखंड वापस नहीं लौटने दिया जा रहा था. इसके बाद इन्होंने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगायी थी. इसके बाद राज्य सरकार की पहल पर ये सुरक्षित वापस लौट आयी हैं. इनके चेहरे पर मुस्कान बिखर रही है.
तमिलनाडु से सुरक्षित वापसी
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सोनुवा प्रखंड की छह युवतियों की तमिलनाडु से सुरक्षित वापसी हो गयी है. राज्य सरकार की पहल से ये संभव हो पाया है. ये सभी युवतियां बन्नारी स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड, तमिलनाडु में धागा बनाने का काम करने गई थीं. सभी के पारिश्रमिक का कुल 36,000 रुपये का भी भुगतान कराया गया है. इस कार्य में राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल माइग्रेशन सेंटर, चाईबासा एवं राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इनकी पहल के बाद इन्हें राहत मिली. ये सुरक्षित वापस झारखंड लौट सकीं और काम के पैसे भी मिल सके. झारखंड लौटते ही इनके चेहरे खुल उठे.
मदद की लगाई थी गुहार
मुक्त करायी गईं युवतियों को एक ठेकेदार द्वारा तमिलनाडु के त्रिपुर स्थित बन्नारी अम्मन स्पिनिंग मिल में काम दिलाया गया था. जब तीन-चार माह बाद युवतियां घर लौटने लगीं, तो ठेकेदार ने पैसे की मांग करने पर उन्हें रोक दिया. इसके बाद युवतियों ने राज्य सरकार से मदद मांगी थी. सरकार के निर्देश पर सभी युवतियों को सकुशल वापस लाया गया.
Also Read: PM Modi Deoghar Visit: पीएम मोदी की बाबा धाम देवघर में तोहफों की बारिश, देखिए शानदार PHOTOS
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




