ePaper

20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों के नाम पर लगी मुहर, पढ़िए किस मंत्री को कहां की मिली कमान

Updated at : 07 Dec 2021 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों के नाम पर लगी मुहर, पढ़िए किस मंत्री को कहां की मिली कमान

Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों को राज्य के सभी जिलों के लिए जिलावार 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों के नामों पर मुहर लग गयी है. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों को राज्य के सभी जिलों के लिए जिलावार 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है. इस संबंध में योजना एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को रांची जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों को जिला योजना समिति का अध्यक्ष अधिसूचित किया गया है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को रांची का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं मंत्री आलमगीर आलम को साहिबगंज, गोड्डा व बोकारो के 20सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. अन्य मंत्रियों को अन्य जिलों की कमान दी गयी है. सभी 24 जिलों के लिए मंत्रियों को नामित किया गया है.

Also Read: डालमिया सीमेंट का शिलान्यास समारोह: CM हेमंत सोरेन ने उद्योगपतियों को किया आमंत्रित, रोजगार को लेकर कही ये बात

जिले मंत्री

1. साहिबगंज/गोड्डा/बोकारो आलमगीर आलम

2. खूंटी /सिमडेगा/ गुमला रामेश्वर उरांव

3 . दुमका/ देवघर/ जामताड़ा चंपई सोरेन

4. पाकुड़ /पलामू /लातेहार जोबा मांझी

5. रामगढ़/ लोहरदगा /हजारीबाग सत्यानंद भोक्ता

6. धनबाद/ सरायकेला-खरसावां बन्ना गुप्ता

7. गढ़वा /पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) बादल पत्रलेख

8. चतरा /पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) मिथिलेश कुमार ठाकुर

9. कोडरमा/ गिरिडीह हाफिजुल हसन

10. रांची जगन्नाथ महतो

Also Read: Jharkhand News: फंड में हैं लाखों रुपये, लेकिन मानव तस्करी के शिकार बच्चों को नहीं मिलती सुविधाएं, ये है वजह

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola