Lalu Prasad Yadav : अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रिम्स पहुंचे बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2020 2:19 PM
Lalu Prasad Yadav : रांची : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव आज रांची के रिम्स में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने पहुंचे. लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेईंग वार्ड में इलाजरत हैं. कुछ दिनों पहले तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी. आपको बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं. रिम्स में इनका इलाज चल रहा है.

बहुचर्चित चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रांची के प्रसिद्ध अस्पताल रिम्स में इलाजरत हैं. आज शनिवार को इनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इनसे मुलाकात करने रिम्स पहुंचे. आपको बता दें कि इनसे पहले इनके छोटे भाई और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद से रिम्स में मुलाकात की थी.
लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाले के पांच मामले हैं. सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को सिर्फ एक मामले में जमानत मिलनी बाकी है. इस मामले में जमानत मिलने के बाद ये जेल से बाहर आ जायेंगे. कई बीमारियों से पीड़ित लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. इसके पहले इन्हें कोरोना संक्रमण का हवाला देकर केली बंगले में शिफ्ट किया गया था. इसके बाद फिर इन्हें रिम्स में शिफ्ट कराया गया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए