बोकारो से कोलकाता एवं पटना के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, रांची एयरपोर्ट का होगा विस्तार

Jharkhand News, Ranchi News, CM Hemant Soren, Direct Flight Service, Bokaro to Kolkata, Bokaro to Patna, Birsa Munda Airport, Ranchi, Expansion: बोकारो से कोलकाता एवं पटना के लिए सीधी उड़ान सेवा जल्दी ही शुरू हो जायेगी. कोलकाता एवं पटना के बीच हवाई सेवा शुरू करने के लिए रूट को स्वीकृति दे दी गयी है. बोकारो एयरपोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है. उम्मीद है कि अगले साल यानी वर्ष 2021 में यहां से विमानों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इतना ही नहीं, रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण भी किया जायेगा.
रांची : बोकारो से कोलकाता एवं पटना के लिए सीधी उड़ान सेवा जल्दी ही शुरू हो जायेगी. कोलकाता एवं पटना के बीच हवाई सेवा शुरू करने के लिए रूट को स्वीकृति दे दी गयी है. बोकारो एयरपोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है. उम्मीद है कि अगले साल यानी वर्ष 2021 में यहां से विमानों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इतना ही नहीं, रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण भी किया जायेगा.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह जानकारी दी. श्री सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को हवाई यातायात से जोड़ने के उद्देश्य से धालभूमगढ़ स्थित पुरानी हवाई पट्टी को डोमेस्टिक एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है. देवघर में घरेलू हवाई अड्डा का निर्माण अंतिम चरण में है. अगले साल यहां से भी विमानों का परिचालन शुरू हो जायेगा.
मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी के मैदान से कहा कि रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जायेगा. इसके लिए सरकार ने 301 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है. श्री सोरेन ने कहा कि विस्तारीकरण के बाद रांची स्थित एयरपोर्ट के रन-वे की लंबाई 1200 मीटर हो जायेगी. इस वक्त रन-वे 900 मीटर का ही है.
Also Read: हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के चार मेडिकल कॉलेजों के नाम बदले
श्री सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद हवाई अड्डा पर अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जायेगा. हेमंत सोरेन सरकार धालभूमगढ़, बोकारो एवं देवघर में घरेलू हवाई अड्डा का निर्माण करके रांची एयरपोर्ट का बोझ कम करना चाहती है. इस वक्त राज्य में एकमात्र एयरपोर्ट है, जिस पर पूरे राज्य का बोझ है. राज्य सरकार इस बोझ को कम करना चाहती है.
वर्ष 2021 में यदि देवघर और बोकारो के एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाते हैं और यहां से विमान सेवाएं शुरू हो जाती हैं, तो राजधानी रांची एयरपोर्ट पर बोझ कम होगा. साथ ही बोकारो या संथाल परगना के लोगों को रांची आने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी. वे अपने निकटवर्ती एयरपोर्ट से यात्रा कर सकेंगे.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




