ePaper

Weather Alert: उत्तर प्रदेश में बना चक्रवात, IMD ने जारी किया झारखंड में ओलावृष्टि-वज्रपात और आंधी का अलर्ट

Updated at : 30 Apr 2023 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Alert: उत्तर प्रदेश में बना चक्रवात, IMD ने जारी किया झारखंड में ओलावृष्टि-वज्रपात और आंधी का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert|उत्तर प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से झारखंड में वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि होने के संकेत हैं. इससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग की ओर से दी गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert: उत्तर प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) यानी चक्रवात बना है. इसका असर कई राज्यों में पड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तो झारखंड में ओलावृष्टि, वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि झारखंड में दो दिन तक गर्जन के साथ बारिश होगी. वज्रपात और ओलावृष्टि भी होगी, जिसका व्यापक असर देखा जायेगा.

झारखंड के इन जिलों के लिए आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के 6 जिलों को छोड़कर 18 जिलों के लिए मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है. इसके मुताबिक, 1 मई 2023 को झारखंड के जिन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, रांची, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast LIVE: पाकुड़ में अगले कुछ घंटे में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा, वज्रपात की आशंका
2 मई को 17 जिलों में होगी ओलावृष्टि

आईएमडी के मुताबिक, 2 मई को भी झारखंड के कम से कम 17 जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होगी. राजधानी रांची के अलावा खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं है. यानी यहां मौसम सामान्य रहेगा. यानी 30 अप्रैल से 2 मई के बीच पूरे झारखंड में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वर्षा होगी. वज्रपात और ओलावृष्टि भी होगी.

गर्जन-वज्रपात, ओलावृष्टि के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर को बताया कि 30 अप्रैल को राज्य के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. इसके बाद 1 मई को राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि ही संभावना है. उन्होंने कहा कि गर्जन-वज्रपात के साथ तेज सतही हवाएं भी चलेंगी, जिसकी अधिकतम गति 40 से 50 किलोमीटर होगी.

Also Read: IMD Alert: रांची समेत झारखंड के 13 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
खराब मौसम में रहें सतर्क और सावधान : मौसम विभाग की सलाह

रांची स्थित मौसम केंद्र के अलर्ट के मुताबिक, ओले की वजह से वाहन, छत और अन्य संपत्तियों को नुकसान हो सकता है. इसलिए सुरक्षित जगह पर शरण लें. अगर वाहन से कहीं बाहर जा रहे हैं और आपका वाहन मजबूत नहीं है, तो उससे निकलकर सुरक्षित जगह चले जायें. ओलावृष्टि का असर फसलों पर भी पड़ेगा. खासकर फलों और सब्जियों के तने पर. पत्तियों और फलों को नुकसान हो सकता है.

Also Read: IMD Alert: मध्यप्रदेश, राजस्थान में बना चक्रवात, झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
क्या-क्या हो सकता है नुकसान

गर्जन-वज्रपात और आंधी की वजह से लोगों को कई नुकसान हो सकते हैं. इसलिए यथासंभव लोग अपने-अपने घरों में ही रहें. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या कॉर्डेड फोन का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि तारों के जरिये बिजली आप तक पहुंच सकती है और उससे आपको नुकसान हो सकता है. हवा के झोंके से पेड़ों की डालियां गिर सकती हैं, जिससे बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो सकते हैं. दुर्घटना भी हो सकती है. आंधी की वजह से अगर पेड़ गिर गये हैं, तो उसकी शाखाओं से दूर रहें. बिजली की लाइनों से भी दूर रहें, क्योंकि उसमें करंट हो सकता है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola