ePaper

झारखंड में चलने लगी पुरवैया, त्रिपुरा में चक्रवात का झारखंड के मौसम पर दिखेगा असर, जानें अपने शहर का हाल

Updated at : 16 Feb 2023 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में चलने लगी पुरवैया, त्रिपुरा में चक्रवात का झारखंड के मौसम पर दिखेगा असर, जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Forecast| झारखंड के तीन जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. रांची का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री है. जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो, चाईबासा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है.

विज्ञापन

झारखंड में पुरवैया चलने लगी है. मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. दो दिन में रांची का तापमान 6.7 डिग्री तक घट गया. राजधानी का न्यूनतम और उच्चतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है. रांची का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है. वहीं अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है. तेज हवाओं ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है. तीन जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है.

तेज हवाओं से झारखंड में बढ़ी ठंड

झारखंड में तेज हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गयी है. राज्य के तीन जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. रांची का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री है. जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो, चाईबासा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान तो सामान्य से 4.3 डिग्री तक घट गया है. यहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि उच्चतम तापमान 31 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 0.4 डिग्री चढ़ा

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. इसके साथ ही यहां का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से1.2 डिग्री कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है.

पलामू का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री

पलामू के जिला मुख्यालय डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान आज 0.4 डिग्री बढ़कर 28.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री चढ़कर 10.5 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

4-5 डिग्री बढ़ेगा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि संताल परगना और कोल्हान में 17, 18 और 19 फरवरी को आसमान में बादल छाये रहेंगे. बाकी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है. साथ ही बताया कि अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जायेगी.

18 फरवरी को रांची का न्यूनतम पारा 16 डिग्री होने का अनुमान

राजधानी रांची में 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंच जाने का अनुमान है, जबकि 19 और 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस दौरान मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा. बता दें कि 13 फरवरी को रांची का तमापन 4.4 डिग्री गिर गया था, जबकि जमशेदपुर और डालटेनगंज के तापमान में क्रमश: 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी थी.

किस जिले का पारा कितना

मंगलवार यानी 14 फरवरी को रांची का तापमान 2.3 डिग्री गिर गया था. डालटेनगंज का तापमान 2.5 डिग्री गिरा, जबकि लौहनगरी जमशेदपुर के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान देवघर, गिरिडीह, गढ़वा, रामगढ़ और सिमडेगा का अधिकतम तापमान क्रमश: 26.6 डिग्री, 24.6 डिग्री, 26.5 डिग्री, 26.1 डिग्री और 29 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.3 डिग्री, 10.5 डिग्री, 7.9 डिग्री, 7.7 डिग्री और 7.5 डिग्री दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola