CCTV कैमरे की जद में होंगे झारखंड के सभी प्रखंड के अंचल ऑफिस, सीएम हेमंत ने दिये निर्देश

Jharkhand news, Ranchi news, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी अंचल ऑफिस में CCTV कैमरा लगाने का निर्देश दिया है. ये कैमरे अंचल निरीक्षक ऑफिस, रेकॉर्ड रूम, निबंधन ऑफिस में लगेंगे. इस CCTV कैमरा का कंट्रोल रूम जिला के डीसी ऑफिस में होगा, जहां डीसी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. यह कार्य एक माह के अंदर सुनिश्चित करने को कहा गया है. यह निदेश सीएम श्री सोरेन ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिया. सीएम ने कहा कि CCTV के रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित रहें. इसके लिए आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता दें.

रांची के धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने प्रखंड/अंचल ऑफिस के पदाधिकारियों को ऑफिस परिसर में निर्मित आवास में ही रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के मुख्यालय से बाहर रहने की परिपाटी बंद करने को कहा. इसके लिए विभाग के सीनियर ऑफिसर को सुनिश्चित करने को कहा है.
सीएम श्री सोरेन कहा कि अमीन राजस्व संग्रह में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. पूरे राज्य में अमीन के आवश्यक रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करें. प्रमंडल स्तर पर अमीन की पढ़ाई सुनिश्चित हो. उनका एक वर्षीय प्रशिक्षण समय की मांग और आधुनिक तकनीक के साथ होना चाहिए. अमीनों की आवश्यकता का आकलन कर इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें.
Also Read: बांदू जंगल में पुलिस और PLFI नक्सली के बीच मुठभेड़, एक की मौत, एक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुआ के अतिरिक्त उनके समरूप अन्य पारंपरिक पदों पर कार्यरत लोगों को ससमय सम्मान राशि उपलब्ध कराएं. सभी को माह की पहली तारीख को उनके बैंक खाते में सम्मान राशि मिलनी चाहिए. यह जिला के डीसी सुनिश्चित करेंगे. विभाग इससे संबंधित आदेश निर्गत करे.
उन्होंने आदेश दिया कि टाना भगत समुदाय के लोगों की वर्तमान में कितनी जनसंख्या है, इसका आंकलन करें. टाना भगत समुदाय को सरकार की योजनाओं से कितना लाभान्वित किया गया, इसका ब्योरा दें. समुदाय के लोगों को योजनाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं. रांची के बनहौरा में निर्मित अतिथि गृह जल्द बना कर टाना भगत समुदाय के लोगों को सुपुर्द करें.
इस समीक्षा बैठक में विकास आयुक्त केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग कमल किशोर सोन, महानिरीक्षक निबंधन विप्रा भाल, निदेशक भू-अर्जन कर्ण सत्यार्थी उपस्थित थे.
Also Read: पुलिस की सक्रियता से महुआडांड में मानव तस्कर के चंगुल में जाने से बची नाबालिग, 4 आरोपी गिरफ्तार
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए