रामगढ़ में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 2 लोग घायल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Nov 2023 9:57 AM
रामगढ़ के कुजू में दो कार आपस में टकरा गयी है. इस घटना में दो लोग घायल हो गये हैं. घायलों का नाम मुकेश महतो और पंकज महतो है. उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है.
रामगढ़ के कुजू में बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में बुधवार रात दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों का नाम मुकेश महतो और पंकज महतो है. फिलहाल दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर कार जे एच 01एम 2099 हजारीबाग से रांची की ओर जा रही थी. इस दौरान उनकी टक्कर रामगढ़ के कुजू में डिवाइडर से हो गयी. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही हुंडई कार एम एच 46 ए यू 5279 अनियंत्रित होकर उससे जा टकरायी. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
Also Read: रामगढ़ डीसी का निर्देश- हेल्थ वेयर हाउस को लेकर जमीन का सत्यापन करा कर डीपीआर का प्रस्ताव दें
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी. कुजू पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया. तब जाकर यातायात व्यवस्था सामान्य हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










